मंत्री ने 14 प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

कृषि सह पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने परिसदन में किसान पुरस्कार योजन से 14 किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार वर्ष 2007 से बंद था। सरकार ने फिर इसकी शुरूआत की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 02:06 AM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 06:12 AM (IST)
मंत्री ने 14 प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
मंत्री ने 14 प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

बेतिया । कृषि सह पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने परिसदन में किसान पुरस्कार योजन से 14 किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार वर्ष 2007 से बंद था। सरकार ने फिर इसकी शुरूआत की है। जिला स्तर पर गेहूं की खेती में बेहतर उत्पादन करने के लिए सिंहाछापर गांव के दिनेश सिंह को किसान गोरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी सम्मान से मझौलिया प्रखंड के करमवा गांव के जितेन्द्र सिंह भी सम्मानित हुए। वहीं किसान श्री से 12 किसानों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में उदय कुमार सिंह, सुशील कुमार, रामेश्वर यादव, मनोज ठाकुर, शमशाद शेख, रीता देवी, राघव प्रसाद, अमरेन्द्र कुमार तिवारी, दामोदर हाटवे, दयानंद राव, मदन मोहन दूबे, विक्रम चौहान, जय प्रकाश तिवारी के नाम शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी