बारिश में बिजली के खंभे धंसे, पुल भी क्षतिग्रस्त, लोगों ने जताया आक्रोश

बगहा। नगर के सोझी घाट के समीप स्थित वार्ड संख्या 20 व 21 में विगत चार दिनों से विद्युत आपूर्ति ठ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:23 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:23 PM (IST)
बारिश में बिजली के खंभे धंसे, पुल भी क्षतिग्रस्त, लोगों ने जताया आक्रोश
बारिश में बिजली के खंभे धंसे, पुल भी क्षतिग्रस्त, लोगों ने जताया आक्रोश

बगहा। नगर के सोझी घाट के समीप स्थित वार्ड संख्या 20 व 21 में विगत चार दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। इसके साथ ही सोझी घाट पुल धंस जाने से आवागमन में वाहन सवारों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। इससे आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड संख्या 20 के पार्षद सुभाष चौधरी व वार्ड 21 के पार्षद उमेश गुप्ता ने बताया कि चार दिनों की बारिश से विद्युत आपूर्ति को लगे तीन पोल धंस गए हैं। इससे सोझी घाट, तुर्की, विकास वैभव चौराहा, समरकोल आदि गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है। लोगो को अंधेरे में रहने को विवश होना पड़ रहा है। दूसरी ओर सोझी घाट पुल धंस गया है। कब कौन दुर्घटना का शिकार हो जाए, कहना कठिन है। इसको लेकर दर्जनों गांव के लोगों में आक्रोश है। बता दें कि शहरी क्षेत्र में केरोसिन की आपूर्ति बंद है। ऐसे में लोगों को विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने से अंधेरा में रहने को विवश होना पड़ रहा है। वार्ड पार्षद ने बताया कि विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने से संबंधित विद्युत विभाग को इसकी शिकायत की गई है। लेकिन विद्युत विभाग द्वारा अब तक सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से चालू होने में विभाग पूरी तरह विफल दिख रहा है। जिससे लोग आक्रोशित हैं। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सोझीघाट, तुर्की, बनकटवा व सेमरकोल निवासी रामेश्वर कुशवाहा, लालबदन चौधरी, नंदकिशोर यादव, सुधीर पांडेय, छठु मियां, जितेंद्र राम, वकील बैठा, सुधीर कुमार, रमेश कुशवाहा आदि शामिल थे। बयान :

बारिश में तीन पोल बह गए हैं। पोल गिरवाया गया है। काम आरंभ कर दिया गया है। जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी। संजय कुमार, कनीय अभियंता बगहा

chat bot
आपका साथी