थमा कहर, कोविड केयर वार्ड में महज एक मरीज भर्ती

बगहा। कोरोना महामारी पर लॉकडाउन का फंदा पड़ा है। यह राहत देने वाली खबर है। अनुमंड

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 10:14 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 10:14 PM (IST)
थमा कहर, कोविड केयर वार्ड में महज एक मरीज भर्ती
थमा कहर, कोविड केयर वार्ड में महज एक मरीज भर्ती

बगहा। कोरोना महामारी पर लॉकडाउन का फंदा पड़ा है। यह राहत देने वाली खबर है। अनुमंडलीय अस्पताल के डेडिकेटेट कोविड केयर वार्ड में अब तक कुल 289 मरीज को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसमें 126 लोग स्वस्थ हो गए। 12 लोग बिना बताए ही अस्पताल से चले गए थे। जबकि 51 लोगों की मृत्यु हुई। शुक्रवार को एक मात्र मरीज ही अस्पताल में भर्ती था। चिकित्सक उसकी हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं। यह राहत भरी खबर कही जा सकती है। विदित हो कि कोरोना की दूसरी लहर पहली लहर से बड़ी घातक सिद्ध हुई है। इस बार कोरोना ने पहली लहर की अपेक्षा अधिक इंसानी जाने ली है। कई परिवार अनाथ हो गए। अनुमंडलीय अस्पताल परिसर स्थित एएनएम कॉलेज में स्थापित डेडिकेटेड कोविड केयर अस्पताल को बीते साल अनुमंडलीय अस्पताल में स्थापित किया गया था। इस साल अस्पताल परिसर के एएनएम कॉलेज में इसे स्थापित किया गया। दूसरे फेज में गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर संचालन के अभाव में मेडिकल कालेज बेतिया रेफर किया जाता रहा। इस दौरान कई लोगों ने दम तोड़ दिया। आक्सीजन की कमी भी उजागर हुई थी। हालांकि एमएसली भीष्म सहनी और अन्य जनप्रतिनिधि की पहल पर आक्सीजन जिला पदाधिकारी ने उपलब्ध कराई। दूसरी ओर वेंटिलेटर रहते हुए भी इसका संचालन एनेस्थेटिक के उपलब्ध नहीं रहने से अस्पताल प्रबंधन को लोगों का कोपभाजन बनना पड़ा। बावजूद इसके एनेस्थेटिक अब भी उपलब्ध नहीं हो पाया है। वेंटिलेटर सफेद हाथी बन कर रह गया है। इसके बावजूद अस्पताल में प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. के.बी.एन. सिंह की अगुवाई में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड संक्रमित मरीजों का हर संभव इलाज अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए किया है। इसके लिए सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।

-----------------------

बयान :

हमारी टीम के द्वारा सीमित सुविधा संसाधन के बीच कोविड मरीजों का इलाज किया गया है। अब कोरोना संक्रमित एक मात्र मरीज अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत सामान्य है। संक्रमण का ग्राफ गिरा है। यह राहत भरी खबर है।

डॉ. के.बी.एन. सिंह, प्रभारी उपाधीक्षक, अनुमंडलीय अस्पताल

chat bot
आपका साथी