देव दीपावली पर श्रद्धालुओं ने जलाए 1151 दीप

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सबुनी पोखर माई स्थान परिसर में देव दीपावली मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 09:40 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 09:40 PM (IST)
देव दीपावली पर श्रद्धालुओं ने जलाए 1151 दीप
देव दीपावली पर श्रद्धालुओं ने जलाए 1151 दीप

पश्चिम चपंारण। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सबुनी पोखर माई स्थान परिसर में देव दीपावली मनाई गई। मंगलवार को देर शाम आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने 1151 दीपक जलाए। कार्तिक पूर्णिमा के इस पावन अवसर को लेकर इस मंदिर परिसर को भी विशेष रंगोली से सजाया गया। मंदिर दीपक की रोशनी से जगमग हो उठा। पुजारी बुद्धिकांत शर्मा ने बताया कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसी खुशी में देवताओं ने स्वर्ग लोक में दीपक जलाकर खुशी व्यक्त की। तभी से हर साल इस दिवस को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। चंपारण कांवर संघ के मंत्री रतन गुप्ता ने बताया कि विगत 10 वर्ष से यहां कार्यक्रम आयोजित होता है। दर्जनों श्रद्धालु इस उत्सव में शामिल होते हैं। ऐसी मान्यता है कि देव दीपावली पर दीपक जलाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कन्हैया प्रसाद, राजेश यादव, हरिकिशुन गुप्ता, संजय गुप्ता आदि इस मौके पर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी