पराली जलाने पर होने वाले नुकसान को लेकर किया जागरूक

बगहा । रबी महाभियान 2021 प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन सोमवार को प्रखंड ई किसान भवन परिसर में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:01 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:01 PM (IST)
पराली जलाने पर होने वाले नुकसान को लेकर किया जागरूक
पराली जलाने पर होने वाले नुकसान को लेकर किया जागरूक

बगहा । रबी महाभियान 2021 प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन सोमवार को प्रखंड ई किसान भवन परिसर में किया गया। जिसमें किसानों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि कृषि सम्मान निधि योजना व कृषकों के लिए केसीसी की आसान ऋण सुविधा है। जिसका लाभ किसानों को दिया जाता है। अनुदानित दर पर मिलने वाले गेहूं, मसूर व चना के बीज के संबंध में जानकारी देते हुए कहा गया कि इसका प्रत्यक्षण करने वाले किसानों को इसके अनुदान का लाभ मलेगा। जिसके लिए सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है। इस क्रम में पेड़ पौधे लगाने के लिए भी कृषकों को जागरूक किया गया। कृषि वानिकी के तरफ से कृषकों को मिलने वाले फायदे के बारे में बताया गया। मुर्गी पालन, मशरूम की खेती से भी अधिक कमाई कर आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। साथ हीं नैनो यूरिया के इस्तेमाल व फायदे के बारे में बताया गया। जैविक खाद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रासायनिक खादों के कम इस्तेमाल की सलाह दी गई। खेतों से निकलने वाले धान, गेहूं, गन्ना आदि के पराली को जलाने से होने वाले नुकसान व इसके प्रबंधन पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान बीडीओ चुंद्रगुप्त बैठा, सीओ विनोद मिश्रा, जिला से आए आत्मा के प्रतिनिधि सौरभ कुमार, वन विभाग के ब्रिजेश कुमार ने कृषकों के समक्ष आने वाली चुनौतियों व उनसे निपटने के तरीके बताएं। अध्यक्षता आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष बच्चा सिंह व संचालन प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी के द्वारा किया गया। इस महोत्सव में इफको के बृजेश यादव के अलावा कृषि कर्मियों में दिवाकर तिवारी, नीरज पाठक, अजय गुप्ता, आत्मा के प्रभारी प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी हेमचंद्र आर्या, विमलेश दुबे, संजय पाठक, मसउन अहदम, राजीव रंजन, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, महेंद्र प्रसाद आदि के अलावा किसानों में विजय गिरी, शत्रुघ्न साह, जीतेन्द्र जयसवाल, वशिष्ठ पड़ित, मोहन पड़ित, कमरे आलम, सीता देवी, गीतांजली देवी, सुनैना देवी समेत अन्य किसान उपस्थित थे। दिया गया प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र इस कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के विभिन्न समूहों में मशरूम की खेती के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित किया गया। इसकी खेती के लिए प्रशिक्षित कृषकों को प्रशिक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। प्रमाण पत्र का वितरण महिला समूहों के अलावा पुरुष किसानों को बीडीओ, सीओ व अन्य आगंतुक अतिथियों ने अपने हाथों से प्रदान किया।

chat bot
आपका साथी