वैक्सीनेशन को पहुंच रहे लोग, जांच की गति बढ़ाई गई

बगहा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए अब 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का ट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 12:25 AM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 12:25 AM (IST)
वैक्सीनेशन को पहुंच रहे लोग, जांच की गति बढ़ाई गई
वैक्सीनेशन को पहुंच रहे लोग, जांच की गति बढ़ाई गई

बगहा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए अब 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण एक अप्रैल से प्रारंभ हो गया है। इससे पहले स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 60 वर्ष की उम्र पार कर चुके बुजूर्गों तथा 45 से अधिक उम्र के बीमार लोगों का टीकाकरण हो रहा था। अब प्रत्येक व्यक्ति जो 45 वर्ष के हो गए हैं उनका टीकाकरण प्रारंभ कर दिया गया है। निबंधन व वैक्सीनेशन के लिए अलग अलग काउंटर बनाए गए हैं। लेकिन यहां पहुंचने वाले लोगों के द्वारा शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा। 90 फीसद लोग बिना मास्क पहुंच रहे। हालांकि पीएचसी प्रशासन द्वारा लोगों को मास्क व शारीरिक दूरी के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए गार्ड भी रखा गया है। जिनके द्वारा लोगों को शारीरिक दूरी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जांच की रफ्तार बढ़ाई गई :-

अन्य प्रदेशों से यहां वापस लौटकर आने वाले लोगों में जिस तरह से जिस तरह से मामले बढ़ रहे, उसके अनुसार जांच उस रफ्तार से नहीं बढ़ाई जा रही। ऐसा देखा जा रहा है कि रेलवे स्टेशन पर जांच किया जा रहा है लेकिन, बस स्टेशन पर जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। केंद्रों पर जो लोग जांच कराने पहुंच रहे, सिर्फ उनकी जांच हो रही। बगहा दो प्रखंड के 25 पंचायतों के साथ नगर परिषद क्षेत्र में मात्र तीन जांच केंद्र बनाया गया है जिसमें रेलवे स्टेशन, शहरी पीएचसी व हरनाटांड़ में जांच किया जा रहा है। उक्त स्थलों पर पहुंचने वाले लोगों की जांच की जाती है। लेकिन, संक्रमित व्यक्ति के गांव या आसपास में इसके लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उक्त तीनों स्थलों को मिलाकर करीब सौ लोगों की जांच प्रतिदिन की जाती है।

chat bot
आपका साथी