तापमान में जारी रहेगी बढ़ोतरी, स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क

बगहा। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा व भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 मार्च

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 11:45 PM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 11:45 PM (IST)
तापमान में जारी रहेगी बढ़ोतरी, स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क
तापमान में जारी रहेगी बढ़ोतरी, स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क

बगहा। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा व भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। लेकिन, मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस बीच तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ती जा रही। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर दिख रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के अनुसार तापमान में क्रमिक वृद्धि की संभावना है। दूसरी ओर, दिन व रात के तापमान में अंतर के कारण मौसमी बीमारियों से आक्रांत लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। सर्दी, खांसी, बुखार आदि के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। शहरी पीएचसी के चिकित्सक डॉ. अरशद कमाल ने बताया कि इस मौसम में उचित खानपान व रखरखाव जरूरी है। उधर, लगातार पारा चढ़ने व पछिया हवा से किसान खुश हैं। यह मौसम गेहूं के लिए अनुकूल है। किसानों का मानना है कि गेहूं की फसल जल्दी पककर तैयार हो जाएगी। साथ ही मसूर व अन्य दलहन व तेलहन फसल भी जो अब तक खेतों में खड़ा है, उसको भी फायदा पहुंचेगा।

चढ़ेगा पारा, आने वाले दिनों में सताएगी गर्मी :-

समस्तीपुर के मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि शनिवार का दिन आमतौर पर अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ अधिक ही गरम रहा। अब धीरे धीरे मौसम में बदलाव दिखने लगा है। आगामी दिनों मे लगातार तापमान बढ़ने की संभावना बन रही है। पछिया हवा चलने व तापमान में वृद्धि होने से मौसम में गर्माहट बढ़ने की संभावना है। वहीं स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना से बचाव का संदेश देते हुए मौसमी बीमारियों के लिए भी जागरूक कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी