आगे भी तापमान में जारी रहेगी वृद्धि, किसान होंगे परेशान

बगहा। उत्तर बिहार में हर रोज तापमान बढ़ रहा है। सोमवार का तापमान 30.6 पहुंच गया जबकि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:02 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:02 PM (IST)
आगे भी तापमान में जारी रहेगी वृद्धि, किसान होंगे परेशान
आगे भी तापमान में जारी रहेगी वृद्धि, किसान होंगे परेशान

बगहा। उत्तर बिहार में हर रोज तापमान बढ़ रहा है। सोमवार का तापमान 30.6 पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 17 के पार रहा। हालांकि रात में गुलाबी ठंड पड़ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य को सामान्य रख पाना काफी चुनौतीपूर्ण रहता है। पूसा स्थित मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि होगी। प्रतिदिन तीन से चार डिग्री तक तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। इस बीच पछुआ हवा चलने के साथ तापमान में वृद्धि होने व बारिश की संभावना से इन्कार किया गया है। बढ़ते तापमान के साथ पछिया हवा से गेहूं व गन्ना की फसल को काफी नुकसान हो रहा है।

पिछले एक सप्ताह के तापांतर का रिकॉर्ड एक नजर में :-

तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

24 फरवरी 27.7 15.0

25 फरवरी 30.1 15.8

26 फरवरी 30.4 15.8

27 फरवरी 29.5 15.4

28 फरवरी 29.8 15.6

01 मार्च 30.6 17.7

------------------------------------------

मौसम का फसलों पर पड़ेगा दुष्प्रभाव :-

बढ़ते तापांतर के संबंध में वैज्ञानिकों का मानना है कि मौसम परिवर्तन का समय चल रहा है। सर्दी का मौसम समाप्त होने के बाद गर्मी आना प्रारंभ हो गया है। हालांकि विशेष बात यह है कि मौसम परिवर्तन के साथ तापमान में वृद्धि की गति सामान्य से कुछ अधिक है। जो खेती के साथ स्वास्थ्य के लिए भी उचित नहीं है। गोरखपुर इंवार्मेंट एंड एक्शन ग्रुप के द्वारा इससे बचाव की सलाह दी जा रही है। फसलों को लेकर किसानों ने कहा कि उनकी फसल को सुरक्षा के साथ उपज पर असर होने लगा है।

chat bot
आपका साथी