लगातार बढ़ रहा पारा, ठंड का असर हुआ कम

बगहा। उत्तर बिहार में मौसम लगातार तल्ख होता जा रहा है। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:02 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:02 AM (IST)
लगातार बढ़ रहा पारा, ठंड का असर हुआ कम
लगातार बढ़ रहा पारा, ठंड का असर हुआ कम

बगहा। उत्तर बिहार में मौसम लगातार तल्ख होता जा रहा है। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि अधिकतम 25 के ऊपर जा चूका है। शनिवार को तो यह 29.5 पर पहुंच गया। पूसा स्थित मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसको लेकर कुछ आवश्यक गाइडलाइन भी जारी किया गया है। खेतों के संबंध में भी किसानों को जागरूक करते हुए मिट्टी की नमी बचाए रखने की सलाह किसानों को दी जा रही है। जिसके लिए हल्की सिचाई भी बताई गई है। इंसेट:

--- पिछले एक सप्ताह से तापमान में आए बदलाव का आंकड़ावार विवरण एक नजर में :-

दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

20 फरवरी 27.3 12.0

21 फरवरी 27.5 13.2

22 फरवरी 28.2 13.0

23 फरवरी 28.0 14.8

24 फरवरी 27.7 15.0

25 फरवरी 30.1 15.8

26 फरवरी 29.6 15.2

27 फरवरी 29.5 15.4

28 फरवरी 30.4 15.8 सेहत का रखें ख्याल :-

शहरी पीएचसी के चिकित्सक अरशद कमाल ने कहा कि वर्तमान मौसम में सेहत का ख्याल रखना काफी चुनौतीपूर्ण है। थोड़ी भी लापरवाही होने पर तुरंत सर्दी, खांसी, नजला और बुखार हो जाता है। रही बात अनुकूल की तो बदलते मौसम का शरीर पर अनुकूल कम प्रतिकूल अधिक पड़ता है। जिसका परिणाम होता है कि पेट दर्द, दस्त, उल्टी होना, माथा दर्द, बुखार आदि लक्षण उभरते हैं। फसलों को होगा नुकसान :-

वर्तमान मौसम में फसलों को नुकसान और फायदा के संबंध में संबंध में कृषि विशेषज्ञ अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि लाही से नुकसान होने की संभावना अधिक है। पछिया हवा चलने व तापमान में वृद्धि होने से खेतों में नमी की कमी होने पर गन्ना व गेहूं पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। जिससे बचने के लिए हल्की सिचाई की आवश्यकता बताई गई है। वहीं फलों को भी सिचाई करने से उसमें लगे फल, फूल या मंजर को गिरने से बचाया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी