इंदिरा गांधी के फैसले से देश को मिली आर्थिक मजबूती

कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह किसान नेता उदयचंद्र झा ने मंगलवार को इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 02:24 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:16 AM (IST)
इंदिरा गांधी के फैसले से देश को मिली आर्थिक मजबूती
इंदिरा गांधी के फैसले से देश को मिली आर्थिक मजबूती

बेतिया। कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह किसान नेता उदयचंद्र झा ने मंगलवार को इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भारतीय राजनीति में एक अलग पहचान थी। अपनी प्रतिभा एवं राजनीतिक ²ढ़ता के लिए वो आज भी पूरे विश्वभर में जानी जाती हैं। इंदिरा गांधी 15 वर्षों तक भारत के प्रधानमंत्री के पद पर बनी रहीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और साहसिक फैसले लिये। उनके फैसले ने देश को आर्थिक मोर्चे पर मजबूती प्रदान किया है। उनके किए गए कार्यों के कारण ही उन्हें आयरन लेडी कहा जाता है।

chat bot
आपका साथी