कोरोना के बेहतर मैनेजमेंट को ले दुनिया में बजा भारत का डंका

बेतिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा हैं कि कोरोना महामारी के करीब डेढ़ वर्ष बाद दुनिया ने माना हैं कि कोरोना काल में भारत का मैनेजमेंट सबसे बेहतर रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 12:14 AM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 12:14 AM (IST)
कोरोना के बेहतर मैनेजमेंट को ले दुनिया में बजा भारत का डंका
कोरोना के बेहतर मैनेजमेंट को ले दुनिया में बजा भारत का डंका

बेतिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा हैं कि कोरोना महामारी के करीब डेढ़ वर्ष बाद दुनिया ने माना हैं कि कोरोना काल में भारत का मैनेजमेंट सबसे बेहतर रहा। जब कोरोना संक्रमण का दौर चला था तो तरह- तरह की बातें हो रहीं थीं। अब पूरी दुनिया इस बात को मानने को मजबूर हो गई है कि अगर किसी देश का मैनेजमेंट अच्छा था तो वह केवल भारत है। जहां गरीबों को मुफ्त अनाज दिया गया और अस्पतालों की इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाई गई। वे सोमवार को बेतिया में अपने आवास पर पत्रकारों को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा बीते सात नवंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में नई दिल्ली में बैठक हुई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मार्गदर्शन मिला। बैठक में कोरोना के खिलाफ लड़ाई, अर्थ व्यवस्था, सेवा ही संगठन, सेवा ही समर्पण, पर्यावरण आदि विषयों को समाहित किया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री की तारीफ कर कहा कि उनके कारण ही देश मजबूत और सशक्त हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में धारा 370 धाराशाई हुआ। ट्रिपल तालाक का खात्मा हुआ। नागरिकता संशोधन कानून लागू हुआ और श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। 10 करोड़ किसानों के खाते में अब तक 1.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि जा चुकी है। डॉ. जायसवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधान चुनाव के बाद राज्य सरकार के संरक्षण में हिसा का तांडव मचाया गया। लेकिन, हम चुप बैठने वाले नहीं है। प्रजातांत्रिक रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगें और कमल खिलाएंगे। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिपेंद्र सरार्फ, रवि सिंह, पन्नालाल साह, अखिलेश जी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी