पत्नी की हत्या मामले में फरार पति चढ़ा पुलिस के हत्थे

मधुबनी। धनहा थाना के मुसहरी बैरा बाजार गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को जलाने के प्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 11:52 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:15 AM (IST)
पत्नी की हत्या मामले में फरार पति चढ़ा पुलिस के हत्थे
पत्नी की हत्या मामले में फरार पति चढ़ा पुलिस के हत्थे

मधुबनी। धनहा थाना के मुसहरी बैरा बाजार गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को जलाने के प्रयास मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित बांसी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपितों की तलाश पुलिस कर रही। सूचना मिली कि आरोपित बांसी में देखा गया है। जिसके बाद जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि 29 जुलाई को मृतक की मां पिपरासी थाना के ठोरी बाजार निवासी मु. इंदु देवी ने धनहा थाने में आवेदन देकर अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें सात लोगों को नामजद किया गया। आरोप है कि मृतका रीना देवी की शादी 10 वर्ष पूर्व धनहा थाना के बैरा बाजार स्थित मुसहरी गांव निवासी सुभाष यादव से हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे हुए। दामाद सुभाष यादव सोने की चेन एवं मोटरसाइकिल की मांग करने लगा। जबकि ससुर बुनीलाल यादव भैंस की मांग कर रहा था। असमर्थतता जताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। 29 जुलाई को जब आवेदिका पुत्री के घर पहुंची तो मृतका के पुत्र ने बताया कि मां को पिताजी एवं दादाजी मारते पीटते रस्सी से बांध कर कहीं ले गए हैं। खोजबीन की तो पता चला कि उसकी पुत्री को उसके पति, ससुर एवं अन्य लोगों के द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने स्वजनों की मदद से अधजली लाश को बरामद कर लिया। सुभाष यादव, व्यास यादव, उर्मिला देवी ,मुनीलाल यादव, रामचंद्र यादव, देव नारायण यादव, अर्जुन यादव आदि ने 28 जुलाई को ही लाठी से पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पति सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

chat bot
आपका साथी