टीकाकरण अभियान में जीविका दीदियां रच रहीं इतिहास

देश में नारी शक्ति की महत्ता प्राचीन काल से ही रही है। भारतीय संस्कृति में नारी की सभी जगह पूजा हुई है। आज के आधुनिक युग में सरकार एवं समाज नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए पहल कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 11:51 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 11:51 PM (IST)
टीकाकरण अभियान में जीविका दीदियां रच रहीं इतिहास
टीकाकरण अभियान में जीविका दीदियां रच रहीं इतिहास

बेतिया । देश में नारी शक्ति की महत्ता प्राचीन काल से ही रही है। भारतीय संस्कृति में नारी की सभी जगह पूजा हुई है। आज के आधुनिक युग में सरकार एवं समाज नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए पहल कर रही है। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया जा रहा है। इसके अनुरूप महिलाओं ने कई क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी से कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं और वे किसी भी मायने में पुरुष से कम नहीं हैं। पश्चिम चंपारण जिले की जीविका दीदियों ने अपनी जुनून एवं पहल से मानवता की रक्षा की दिशा में मिसाल कायम कर रही हैं। कोविड 19 जैसी महामारी से लोगों के बचाव के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अभियान में फ्रांटलाइन वर्कर के रूप में न सीर्फ अपने टीका लगवाइँ हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी टीाकाकरण स्थल पर जाने की प्रेरणास्त्रोत बनी हैं। इस अभियान के आंकड़ो पर गौर करें, तो बात और अधिक स्पष्ट हो जाती है। जिले में कोरोना महामारी से बचाव के लिए अब तक लगभग 1 लाख 90 हजार लोगों ने टीका लगवाएं हैं। इसमें 69328 जीविका दीदियां और उनके परिवार के अर्हता प्राप्त आयु वर्ग के लोग हैं। इसके बावजूद भी इस अभिमयान में उनका अभी भी जारी है। टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरूकता बनी रहे, इसके लिए कुल 51 संकुल संघों 2452 ग्राम संगठनों की बैठकों में इसकी चर्चा अनिवार्य की गई है। बैठक में कोरोना से बचाव के उपाय खान पान, के तरीके, सामाजिक दूरी, टीकाकरण तथा कोरोना संक्रमित हो जाने की स्थति में इसके निरोधात्मक उपाय पर भी चर्चा की जा रही है। अधिकार संकुल संघ की अध्यक्ष मेहरूनेशा बताती हैं कि टीकाकरण का कार्य सुगमता पूर्वक हो इसके लिए कैडरवार पात्र लोगों का लाइन लिस्ट तैयारकिया गया है। इसके अनुसार प्रतिदिन नजदीकी टीकाकेन्द्र पर लोगों को भेजा जा रहा है। बलवान संकुल संघ चनपटिया से जुड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी सीमा देवी बताती है कि अब तक उनके सहयेाग से जीविका से जुड़े परिवारों के 428 को टीकाकरण कराया गया है। इस कार्य में संकुल संघ की अध्यक्ष गीता देवी तथा सचिव सुमन कुमारी का योगदान भी सराहनीय है।

-----------------------------------

विश्व महिला दिवस पर भी जिले की जीविका दीदियों का रहा है परचम

राज्य सरकार ने जीविका दीदियों को फ्रांटलाइन वर्कर में शामिल करते हुए विश्व महिला दिवस यानी 8 मार्च को ज्यादा से ज्यादा टीका लगवाने का आह्वान किया था। इस अवसर को भी उत्सव के रूप में मनाते हुए 45 से अधिक आयु वर्ग की कुल 3170 जीविका दीदियों का टीकाकरण कराया गया था। जीविका के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि टीकाकरण के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए इसकी सतत समीक्षा की जा रही है।

chat bot
आपका साथी