असहाय व निर्धन लोगों को छठ पर मदद

बगहा। छठ का पर्व आस्था का महापर्व है। इस पर्व में लोग खुद की समृद्धि के साथ सभी के कल्याण की कामना करते हैं। जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने भी छठ मईया से आशीर्वाद के रूप में लोक कल्याण की कामना की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 09:38 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 09:38 PM (IST)
असहाय व निर्धन लोगों को छठ पर मदद
असहाय व निर्धन लोगों को छठ पर मदद

बगहा। छठ का पर्व आस्था का महापर्व है। इस पर्व में लोग खुद की समृद्धि के साथ सभी के कल्याण की कामना करते हैं। जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने भी छठ मईया से आशीर्वाद के रूप में लोक कल्याण की कामना की है। वहीं आर्थिक तंगी की वजह से परेशान असहाय व निर्धन लोगों को छठ पर मदद भी करने की बात की जा रही है।

-----------------

गरीबों की सेवा करते हुए होता है असीम सुख का अनुभव

छठ लोकआस्था का महापर्व है। छठ व्रत सूर्य की आराधना का ऐसा पर्व है, जिसे जो लोग जितनी श्रद्धा से संपन्न करते हैं, भगवान भास्कर उनपर उतना ही प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। मैं और मेरी पत्नी विगत कई वर्षों से छठ व्रत करता आ रहे हैं। इस बार भी करने की तैयारी है। इस अवसर पर मैं व्रतियों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण करता हूं। गरीबों की सेवा करते हुए असीम सुख का अनुभव होता है।

दीपेंद्र प्रसाद, मुखिया हरनाटांड़ पंचायत --------------------

हर सम्पन्न व्यक्ति को छठ के अवसर ओर गरीबों के बीच करना चाहिए आवश्यक सामग्री का वितरण

छठ पूजा आस्था का महापर्व है। हर तबके के लोग इस त्योहार को काफी संजीदगी और आस्था के साथ मनाया जाता है। छठ एक ऐसा पर्व है जिसमें काफी खर्च भी होता है। ऐसे में मेरा मानना है कि हर सम्पन्न व्यक्ति को प्रत्येक वर्ष छठ के अवसर ओर गरीबों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण करना चाहिए। इस बार मैंने भी छठ व्रतियों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण की योजना बनाई है। उन्हें उनके सफल व्रत के लिए हर जरूरी मदद की जाएगी।

मदन साह, सरपंच, हरनाटांड़ पंचायत --------------------

गरीब की मदद करेंगे तो उसका त्योहार भी रहेगा सुखमय :

दान देने अथवा किसी की सहायता करने के लिए धनवान होना आवश्यक नहीं। हम जितना कमाते हैं उसी में से थोड़ा बचाकर अगर त्योहार पर किसी असहाय और गरीब की मदद करेंगे तो उसका त्योहार भी सुखमय रहेगा। मैं प्रत्येक वर्ष किसी ना किसी माध्यम से छठ व्रतियों की सहायता अवश्य करता हूं।

सुशील मिश्रा, हरनाटांड़ -------------------

असहाय व गरीब छठ व्रतियों के बीच आवश्यक सामग्री का करूंगा वितरण :

प्रत्येक वर्ष गरीब व असहाय छठ व्रतियों के बीच कपड़े व अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण करता हूं। पिछले साल मैंने हरनाटांड़ के ही एक असहाय व निर्धन के लिए छठ पर्व पर कपड़े खरीदे थे। इस साल भी मैं असहाय व गरीब छठ व्रतियों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण करुंगा। ताकि उनका त्योहार सुखमय बीते।

राजेश जायसवाल, समाजसेवी

chat bot
आपका साथी