गन्ने का अविलंब मूल्य निर्धारित करे सरकार, अन्यथा सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता

बगहा। श्री हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतिलार के परिसर में रविवार को महागठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बगहा पुलिस जिला के राजद अध्यक्ष सुरेंद्र यादव व संचालन राजद के वरीय नेता मजिस्टर यादव ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 12:05 AM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 12:05 AM (IST)
गन्ने का अविलंब मूल्य निर्धारित करे सरकार, अन्यथा सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
गन्ने का अविलंब मूल्य निर्धारित करे सरकार, अन्यथा सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता

बगहा। श्री हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतिलार के परिसर में रविवार को महागठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बगहा पुलिस जिला के राजद अध्यक्ष सुरेंद्र यादव व संचालन राजद के वरीय नेता मजिस्टर यादव ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि महेंद्र सहनी रहे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की मजबूती के लिए पिछड़े व अति पिछड़े लोगों के घर-घर जाकर पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने व्यक्त किया। कहा कि गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई व अफसरशाही भाजपा सरकार ने बढ़ाई है। ऐसे में आम जनता में भाजपा व बिहार सरकार के प्रति घोर असंतोष व्याप्त है। किसानों की समस्या को सरकार अनदेखी कर रही है। बाढ़-सूखाग्रस्त क्षेत्र के किसानों की मालगुजारी सरकार माफ करें। गन्ना किसानों के साथ मिल प्रबंधन नाइंसाफी कर रही है। जब विभिन्न प्रकार के किस्मों के अलग -अलग दर पर भुगतान करना ही है तो सभी किस्म के गन्ना की तौल शुरुआत सीजन से ही करें। वक्ताओं ने कहा कि इस वर्ष भी गन्ने की आपूर्ति शुरू हो गई, परंतु मूल्य निर्धारण नहीं हो सका। इसका कारण समझ से परे है। पिछले तीन साल से गन्ना मूल्य में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नही की गई है। यह किसानों के साथ धोखा है। किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर महागठबंधन चरणबद्ध आंदोलन करेगी। बैठक को संबोधित करने वालों में धर्मेंद्र यादव, नंदलाल चौधरी, प्रेम चौधरी, राम लखन यादव, रमेश चौहान, राज किशोर यादव, छेदी सहनी, लक्ष्मण यादव, इकबाल महतो, दर्शन गुप्ता, मनोज यादव, सिकंदर सहनी समेत दर्जनों कार्यकर्ता प्रमुख थे।

chat bot
आपका साथी