रसोइयों को सम्मानजनक मानदेय दे सरकार

बगहा। बैरिया, प्रखंड परिसर अवस्थित बीआरसी के समक्ष शुक्रवार को बिहार राज रसोईया संघ ने उग्र प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 09:26 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 09:43 PM (IST)
रसोइयों को सम्मानजनक मानदेय दे सरकार
रसोइयों को सम्मानजनक मानदेय दे सरकार

बेतिया। बैरिया, प्रखंड परिसर अवस्थित बीआरसी के समक्ष शुक्रवार को बिहार राज रसोईया संघ ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान रसोइया संघ ने हड़ताल का समर्थन करते हुए सरकार से सम्मानजनक मानदेय देने की मांग की। इस दौरान रसोईया संघ ने धरना प्रखंड परिसर में धरना भी दिया। धरना का नेतृत्व संघ के प्रधान संरक्षक ओमप्रकाश क्रांति कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार रसोईया को मात्र 1250 पर काम करा कर उनका शोषण कर रही है। रसोइया को इस महंगाई में रसोइया को 1250 रूपया मानदेय देकर उनका शोषण किया जा रहा है। सरकार को चाहिए कि रसोईया को कम से कम 18000 रूपये मानदेय दे। ताकि उनकी माली हालत में सुधार हो। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला नेता बबलू दूबे ने रसोईया की हड़ताल का समर्थन किया। उन्होंने सरकार से अविलंब सम्मानजनक मानदेय के लिए वार्ता करने की मांग की। वहीं पूर्व मुखिया केदार चौधरी, चंद्रिका प्रसाद, रसोईया संघ के जिलाध्यक्ष लालबाबू राम, जिला सचिव मीना देवी, निर्मला देवी आदि ने भी धरना को संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने रसोईया संघ के मांग को लेकर 21 जनवरी को जिला पदाधिकारी के समक्ष धरना एवं 23 जनवरी को पटना में प्रदर्शन करने का अह्वान किया। उन्होंने रसोईया संघ से अपील किया कि प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी रसोईया एकजुट हो जाएं। रसोईया संघ रसोईया के न्यायपूर्ण मांग को समर्थन देने का आग्रह शिक्षक समुदाय से भी किया गया।

---------------------------------------------------------

chat bot
आपका साथी