अगलगी में आधा दर्जन झोपड़ी जलकर राख

बगहा। दुबौलिया गांव में अगलगी की घटना में आधा दर्जन झोपड़ी जल कर राख हो गई। जिसमें लाखों क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 12:23 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 12:23 AM (IST)
अगलगी में आधा दर्जन झोपड़ी जलकर राख
अगलगी में आधा दर्जन झोपड़ी जलकर राख

बगहा। दुबौलिया गांव में अगलगी की घटना में आधा दर्जन झोपड़ी जल कर राख हो गई। जिसमें लाखों की संपत्ति जलने की बात बताई गई है। स्थल पर पहुंचे अग्निशमन वाहन व ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस अगलगी में शहजाद साह, कमरून नेशा, मीर हसन अंसारी, इरफान साह, तमन्ना प्रवीण व मंजूर साह की झोपड़ी जली है। घटना गुरुवार सुबह की है। उक्त गांव निवासी शहजाद शाह के झोपड़ी में आग लग गई। जिसके बाद घर वाले हो हल्ला करते हुए बाहर भागें। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़ते हुए पहुंचे। पर, कोशिश नाकाम रही। तब तक आग पड़ोसी मीरहसन के झोपड़ी को भी अपने आगोश में ले ली। इसके बाद अन्य घरों में भी आग बढ़ने लगी। इसी दौरान किसी ने स्थानीय थाने को इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों व फायर बिग्रेड के सहयोग से इस पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। इस दौरान पीड़ितों के कपड़ा, अनाज, बिछावन के साथ अन्य सामान जलकर राख हो गएं। स्थानीय जिला परिषद सदस्य पप्पू कुमार रंजन ने भी पीड़ितों से मुलाकात की। साथ हीं हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। बताया कि इसमें लाखों की संपत्ति जल गई है। हालांकि अगलगी में माल मवेशी व किसी के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। सीओ विनोद मिश्रा ने बताया कि स्थल पर अंचल निरीक्षक राजेन्द्र साहू को जांच के लिए भेजा गया है। दो लोगों का पूर्ण व चार लोगों के आंशिक क्षति की सूचना मिली है। सभी को तत्काल राहत के रूप में प्लास्टिक सीट उपलब्ध करा दिया गया है। अनुग्रह अनुदान की आपदा प्रबंधन से जो राशि दी जाती है। पीड़ितों को उसका लाभ मिलेगा। अनुमान लगाया जाता है कि खाना बनाने के क्रम में यह घटना हुई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी