खाना बनाने में गैस रिसाव से लगी आग, नौ घर जले

योगापट्टी प्रखंड के चौमुखा गांव के वार्ड नंबर 3 में गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण लगी आग से गांव के नौ लोगों का घर जलाकर राख हो गई। घटना बुधवार की रात की है। बरातियों के भोजन बनाने के लिए गैस सिलेंडर मंगाया गया था जिसमें रिसाव होने के कारण आग फैल गई और देखते ही देखते एक साथ नौ परिवारों का आशियाना जला डाला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 01:05 AM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 01:05 AM (IST)
खाना बनाने में गैस रिसाव से लगी आग, नौ घर जले
खाना बनाने में गैस रिसाव से लगी आग, नौ घर जले

बेतिया । योगापट्टी प्रखंड के चौमुखा गांव के वार्ड नंबर 3 में गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण लगी आग से गांव के नौ लोगों का घर जलाकर राख हो गई। घटना बुधवार की रात की है। बरातियों के भोजन बनाने के लिए गैस सिलेंडर मंगाया गया था, जिसमें रिसाव होने के कारण आग फैल गई और देखते ही देखते एक साथ नौ परिवारों का आशियाना जला डाला। दुल्हन की विदाई के लिए रखे गए फर्नीचर, कपड़ा, गहना आदि जलकर रखा हो गया। बताया जाता है कि ललिता देवी पति स्व लालबाबु यादव की बेटी की विदाई के लिए बारात आई थी। ललिता देवी ने बताया कि उसकी बेटी मनोरमा की विदाई के लिए नवलपुर थाना क्षेत्र के चंद्रौल गांव से बारात बुधवार की शाम आई थी। बरातियों के खाना बनाने के लिए गैस को जलाया गया, तभी गैस सिलेंडर में आग तेजी से पकड़ लिया। देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। आग से घर में रखे लडकी के विदाई के समान सहित सारे समान जलकर राख हो गये, उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले लौरिया के सोनालिका गैस एजेंसी से गैस लिया गया था। इस अगलगी में ललिता देवी के साथ- साथ दिनेश यादव, हरिशंकर यादव, मुकेश यादव, जालंधर यादव, संजय यादव, सिकंदर यादव ,जगरनाथ यादव, उमेश यादव का घर जला है। घटना की लिखित जानकारी स्थानीय थाना और अंचल कार्यालय को अग्नि पीड़ित परिवारों ने दिया है। उधर, सीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। जांच के लिए कर्मचारी को भेजा गया है। सूची मिलने के बाद अग्निपीड़ित परिवारों को राहत सामग्री मुहैया कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी