छापेमारी में शराब की चार भट्ठियां ध्वस्त, चार धंधेबाज गिरफ्तार

शिकारपुर पुलिस ने शनिवार की सुबह शराब के अड्डों और धंधेबाजों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। विभिन्न जगहों पर हजारों लीटर शराब और उनकी कच्ची सामग्रियां नष्ट करते हुए चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 11:47 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 11:47 PM (IST)
छापेमारी में शराब की चार भट्ठियां ध्वस्त, चार धंधेबाज गिरफ्तार
छापेमारी में शराब की चार भट्ठियां ध्वस्त, चार धंधेबाज गिरफ्तार

बेतिया । शिकारपुर पुलिस ने शनिवार की सुबह शराब के अड्डों और धंधेबाजों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। विभिन्न जगहों पर हजारों लीटर शराब और उनकी कच्ची सामग्रियां नष्ट करते हुए चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। यह छापेमारी भसुरारी धांगड़ टोली, हरदिया घांगड़ टोली में की गई। जिसमें बीस लीटर चुलाई शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान भसुरारी धांगड़ टोली के जोखन घांगड़ व सोनेलाल धांगड़ तथा हदिया धांगड़ टोली की मुस्मात मंजु व धुमनगर निवासी संजय मुखिया के रूप में की गई है। इसमें संजय मुखिया को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि अवैध शराब के विरूद्ध छापेमारी में भसुरारी धांगड़ टोली से लगभग दस लीटर देशी चुलाई शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार हुए हैं। हरदिया धांगड़ टोली से मुस्मात मंजु को करीब दस लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया है। वहां शराब पीते हुए संजय मुखिया को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनो जगहों पर अभियान में चार भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए लगभग एक हजार लीटर रॉ मेटेरियल विनष्ट कर दिया गया है। इस अभियान में एसआई शकील अहमद, विजय कुमार सिंह, विनय कुमार पांडेय, एएसआई पंकज कुमार सिंह, अन्य पुलिस अधिकारी, जवान व चौकीदार शामिल रहे।

शराब के साथ एक धंधेबाज धराया

शिकारपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात छापेामरी कर नोनिया टोला से तीन लीटर चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज चक्की पकड़ी गांव निवासी मुन्ना सहनी बताया गया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी