गांवों में आज भी लोकप्रिय खेल है फुटबॉल : सांसद

गौनाहा, प्रखंड अंतर्गत सिट्टी पंचायत के ग्राउंड पर खेले जा रहे पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरूवार को हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 09:14 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 09:14 PM (IST)
गांवों में आज भी लोकप्रिय खेल है फुटबॉल : सांसद
गांवों में आज भी लोकप्रिय खेल है फुटबॉल : सांसद

बेतिया। गौनाहा, प्रखंड अंतर्गत सिट्टी पंचायत के ग्राउंड पर खेले जा रहे पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरूवार को हुआ। फाइनल मैच परसौनी और सैंथौल की टीमो के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि वाल्मीकिनगर सांसद सतीश चंद्र दुबे एवं रामनगर विधायक भागीरथी देवी उपस्थित रहे। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया और उन्हे खेल के लिए प्रेरित किया। सांसद श्री दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद कहा कि फुटबॉल आज भी गांवों का सबसे लोकप्रिय खेल हैं। इससे आपसी भाइचारा को भी बढ़ावा मिलता हैं। उन्होने हर एक बच्चों को इस खेल को खेलने को कहा। कहा इससे स्वस्थ मन के साथ-साथ स्वस्थ तन का भी विकास होता हैं। विधायक भागीरथी देवी ने कहा कि गांव में इस तरह के टूर्नामेंट होने से ग्रामीण प्रतिभा को विकसित होने का अवसर मिलता है। इतना ही नहीं उन्होने खेल को खेल की भावना से खेलने को कहा। भाजपा आई0टी0सेल, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक रानु मिश्र ने भी खेल पर प्रकाश डाला। फुटबॉल एवं उसकी महत्ता पर फोकस किया। इससे होने वाले लाभ की जानकारी खिलाड़ियों के बीच शेयर की। बढ़ावा देने के लिए कई टिप्स दिए। मौके पर गौनाहा पूर्वी मंडल भाजपा अध्यक्ष सच्चिदानंद चौबे, गौनाहा पश्चिमी मंडल भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि राजेश गढ़वाल, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन सोनी, भाजपा मंडल महामंत्री(गौनाहा) निशिकांत गिरी, आई0टी0 सेल के मंडल संयोजक संदीप उपाध्याय सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी