सिसवा मंगलपुर पंचायत में घुसा बाढ़ का पानी, ऊंचे स्थान पर पहुंचे लोग

लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के साथ गंडक नदी अपने उफान पर है। जिसके कारण योगापट्टी प्रखंड के दियारावर्ती क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का पानी घुस आया है। वहीं प्रखंड मुख्यालय से सिसवा मंगलपुर पंचायत का संपर्क टूटा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 12:26 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 12:26 AM (IST)
सिसवा मंगलपुर पंचायत में घुसा बाढ़ का पानी, ऊंचे स्थान पर पहुंचे लोग
सिसवा मंगलपुर पंचायत में घुसा बाढ़ का पानी, ऊंचे स्थान पर पहुंचे लोग

बेतिया । लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के साथ गंडक नदी अपने उफान पर है। जिसके कारण योगापट्टी प्रखंड के दियारावर्ती क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का पानी घुस आया है। वहीं प्रखंड मुख्यालय से सिसवा मंगलपुर पंचायत का संपर्क टूटा गया है। बुधवार तक हुई तेज बारिश ने सड़क के आधा दर्जन जगहों की स्थिति खाई की तरह तब्दील हो गई है। ऊपर से गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण पंचायत के आधा दर्जन गांव सिसवा खाफटोला मंगलपुर गोडटोली मंधातापुर बैसिया बीनटोली में पानी गया है। सभी घरों में दो फीट से ऊपर पानी घुसा हुआ है। जिसके कारण विगत दो दिनों से इन गांव में रह रहे परिवारों को भोजन के भी लाले पड़े हुए हैं। पीड़ित परिवार के लोग ऊंची जगह और घरों के ऊपर पर शरण लिए हुए हैं। पूर्व मुखिया श्री कृष्ण बिद ने आरोप लगाया कि हर वर्ष बारिश में इस पंचायत का यही हाल रहता है। सड़क की समस्या के बाबत पंचायत के लोगों कई बार धरना प्रदर्शन भी किए। बावजूद सरकार और पदाधिकारियों को दियरावर्ती क्षेत्र के लोगों को कोई सहानुभूति नही मिलती है। उन्होंने कहा कि दो दशक तक गंडक नदी के कटाव की भीषण विभिषिका की मार झेलने के बाद अब भी सड़क और बाढ़ की समस्या से पंचायतवासी हर वर्ष जूझते रहते हैं, लेकिन सरकार और पदाधिकारियों के पास इसका कोई निदान नही निकाला। जिससे दियरावर्ती क्षेत्र के गांवो में सरकार के प्रति नाराजगी है। स्थानीय मुखिया आशा देवी ने बताया कि इस समस्या के बाबत प्रति वर्ष प्रखण्ड पदाधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन तक को अवगत कराया जाता है, लेकिन समस्या जस की तस है। बाढ़ से प्रति वर्ष इस पंचायत के सैकड़ो लोग बेघर होकर सड़क पर शरण लेते हैं।

chat bot
आपका साथी