घर में सोए अधेड़ की धारदार हथियार से गोदकर हत्या

बेतिया। सरिसवा थाना क्षेत्र की बनकट पंचायत के शेखटोली वार्ड नंबर तीन में बदमाशों ने घर में स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 12:05 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 12:05 AM (IST)
घर में सोए अधेड़ की धारदार हथियार से गोदकर हत्या
घर में सोए अधेड़ की धारदार हथियार से गोदकर हत्या

बेतिया। सरिसवा थाना क्षेत्र की बनकट पंचायत के शेखटोली वार्ड नंबर तीन में बदमाशों ने घर में सोए एक अधेड़ की धारदार हथियार से गोद कर हत्या कर दी है। शुक्रवार की सुबह लोगों को हत्या की जानकारी हुई। मृतक की पहचान चनन ठाकुर (55) के रूप में की गई है। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में कई जगह धारदार हथियार से गोदने के निशान पाए गए हैं। बदमाशों ने उसकी दोनों कान काट डाली थी। चनन गांव में घूमकर हजामत(बाल- दाढ़ी) बनाने का काम करता था। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से दो सेलफोन बरामद किए गए हैं। प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है।

बताया जाता है कि चनन के गांव में दो जगह पर घर है। एक घर पर पुत्र व बहू रहते हैं। जबकि दूसरे घर पर वह अकेले सोते थे। चनन के पुत्र विकास कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात उसके पिता खाना खाने के बाद सोने के लिए दूसरे घर पर चले गए। शुक्रवार की सुबह वह दूसरे घर पर गया तो उन्हें मृत पाया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। तब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी व इंस्पेक्टर अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। चनन की पत्नी की मौत काफी पहले हो चुकी है। उसके तीन पुत्र है। दो की शादी हो चुकी है। दोनों बड़े पुत्र बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। सबसे छोटा पुत्र विकास घर पर रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि चनन से किसी की अदावत नहीं थी। वह गांव में घूम कर हजामत बना परिवार का भरण पोषण करता था। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को आवेदन नही दिया है। विकास ने बताया कि उसके पिता गांव के एक व्यक्ति के घर आया जाया करते थे। पुलिस ने इस पहलू को भी ध्यान में रख जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी