विधिक संघ ने जिला जज को दी विदाई

जिला विधिक संघ ने सेवानिवृत जिला जज अभिमन्यु लाल श्रीवास्तव एवं सेवा निवृत अपर जिला सत्र न्यायाधीश सगीर आलम को विदाई दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 09:44 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 09:44 PM (IST)
विधिक संघ ने जिला जज को दी विदाई
विधिक संघ ने जिला जज को दी विदाई

बेतिया। जिला विधिक संघ ने सेवानिवृत जिला जज अभिमन्यु लाल श्रीवास्तव एवं सेवा निवृत अपर जिला सत्र न्यायाधीश सगीर आलम को विदाई दी। गुरुवार को विधिक संघ के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने जिला जज अभिमन्यु लाल श्रीवास्तव एवं अपर जिला सत्र न्यायाधीश सगीर आलम के कार्यकाल की प्रशंसा की। अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला जज बार और बेंच में बेहतर समन्वय स्थापित कर न्यायिक कार्य किए। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत जिला जज को पुष्पगुच्छ देकर किया गया। जिला जज ने विधिक संघ के अधिवक्ताओं के कार्यकलापों को सराहा। जोर देकर कहा कि विधिक संघ के अधिवक्ता के अच्छे व्यवहार को हमेशा याद रखने की बात कहीं। वहीं विधिक संघ के अध्यक्ष एगेंद्र कुमार मिश्र उर्फ विनोद मिश्र ने कहा कि न्यायिक पदाधिकारी काफी अवकाश प्राप्त नहीं होते, उनकी घर वापसी होती है। कोई भी न्यायिक पदाधिकारी शुरुआती दौर में अधिवक्ता होता है और फिर न्यायिक पदाधिकारी बनता है। अर्थात वे पुन: अधिवक्ता के रूप में स्थापित हो जाते है। विदाई समारोह में वरीय अधिवक्ता सुरेश शरण वर्मा ददन बाबू, गिरजाकांत झा, रैफुल्ला आजम, अजय दुबे आदि ने अपने विचार रखे और दोनों न्यायिक पदाधिकारियों की जमकर प्रशंसा की।

chat bot
आपका साथी