मैं तो लुट गई, चार लाख का चेक किस काम का

मिशन मिडिल स्कूल में मंगलवार को छत गिरने से एक बच्चे की हुई मौत ने सब को रुला दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 01:03 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 01:03 AM (IST)
मैं तो लुट गई, चार लाख का चेक किस काम का
मैं तो लुट गई, चार लाख का चेक किस काम का

बेतिया। मिशन मिडिल स्कूल में मंगलवार को छत गिरने से एक बच्चे की हुई मौत ने सब को रुला दिया। उस समय सभी अपनी आंसू को रोक नहीं सके। जब जिलाधिकारी डॉक्टर निलेश रामचंद्र देवरे और एसपी जयंतकांत राजगुरु चौक स्थित मृतक वैभव राज के घर 4 लाख का चेक देने पहुंचे। मृतक मासूम के पिता संदीप कुमार भारी मन से चेक ले रहे थे। तभी मृतक मासूम की मां पहुंच गई और रोती विलखती बोली कि मैं तो लुट गई चार लाख का चेक अब हमारे किस काम का। मृतक के मां की इस चित्कार पर संदीप कुमार के भी हाथ कांप उठे। और आंखों से आंसू बह निकले। दंपति ने दुखी मन से कहा कि आदमी अपने संतान के लिए ही धन कमाता है। जब संतान ही नहीं रहा तो रुपए किस काम की। भाव विह्वल माहौल को देखकर डीएम एसपी भी भावुक हो उठे। डीएम ने दंपति को धैर्य बांधते हुए उन्हें 4 लाख का चेक सौंपा।स्पष्ट कहा कि दोषी किसी भी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे। यहां बता दें कि संदीप कुमार एक साधारण परिवार से आते हैं। किराना दुकान पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्हें 2 पुत्र थे। जिनमें वैभव राज स्कूली हादसा का शिकार बन गया। 3 वर्षीय तेजस राज अब अकेला रह गया है। वह अपने बड़े भाई वैभव राज के शव के पास बैठा था। और रो रो कर उसे उठाने की कोशिश कर रहा था। उसे इस बात का जरा भी इल्म नहीं था कि उसका बड़ा भाई अब इस दुनिया में नहीं है। उसके मासूमियत अंदाज को देखकर सभी अपने आंसू नहीं रोक सके। हर कोई ईश्वर के इस लीला से दुखी और व्यथित था।

chat bot
आपका साथी