आधी रोटी खाएंगे, अपने घर में शौचालय बनवाएंगे

बगहा एक प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुनिया में शनिवार को लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत हर घर में शौचालय निर्माण कराने को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 12:54 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 12:54 AM (IST)
आधी रोटी खाएंगे, अपने घर में शौचालय बनवाएंगे
आधी रोटी खाएंगे, अपने घर में शौचालय बनवाएंगे

बगहा। बगहा एक प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुनिया में शनिवार को लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत हर घर में शौचालय निर्माण कराने को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। छात्रों व शिक्षकों ने प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार के अध्यक्षता व टेशरहिया बथवरिया पंचायत के मुखिया शोभा देवी के नेतृत्व ने प्रभातफेरी किया ।प्रभातभेरी का शुभारंभ विद्यालय में प्रार्थना सभा के उपरान्त महात्मा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर अनुशासनिक तरीके से कतारबद्ध होकर प्रधानाध्यापक ज्ञानी राम,सहायक शिक्षक चंद्रमा मिश्र,प्रमोद यादव के निर्देशन में विद्यालय से शुभारम्भ कर जमुनिया गांव, बवलिया टोला,दलित बस्ती थाना चौक बथवरिया,सड़क टोला बथवरिया रास्ते पुन: विद्यालय का रुख किया। इस प्रभातभेरी के दौरान छात्रों ने हाथों में स्वच्छता से सम्बंधित स्लोगन लिखे Þ बेटी ब्याहो उस घर मे शौचालय हो जिस घर मेÞ,Þआधी रोटी खाएंगे ,शौचालय बनवाएंगेÞ,Þबापू का हर घर में पहुँचे सन्देश,स्वच्छ और सुन्दर हो अपना देशÞ,Þहम सबों का यही है सपना स्वच्छ भारत हो अपनाÞ आदि लोक लुभावन नारों के माध्यम से शौचालय निर्माण कराने का संदेश दिया। मौके पर नूर हसन अंसारी, इमामुद्दीन अंसारी ,हिरामन ठाकुर ,टुनटुन यादव, रामबली यादव ,रिजवान अंसारी, जितेंद्र पासवान सहित विद्यालय के सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी