पति के झगड़े के बाद विवाहिता ने फंदे में झूलकर दी जान

बगहा। बगहा एक प्रखंड के महीपुर भथौड़ा पंचायत स्थित खरपोखरा गांव में एक महिला ने पति के झ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 11:24 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 11:24 PM (IST)
पति के झगड़े के बाद विवाहिता ने फंदे में झूलकर दी जान
पति के झगड़े के बाद विवाहिता ने फंदे में झूलकर दी जान

बगहा। बगहा एक प्रखंड के महीपुर भथौड़ा पंचायत स्थित खरपोखरा गांव में एक महिला ने पति के झगड़े से नाराज होकर फंदे में झूल अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। मृतका की पहचान भुलाई कुशवाहा की पत्नी मधु देवी के रूप में की गई है। जेठानी सरोज देवी ने बताया कि पति-पत्नी में तीन-चार दिन से झगड़ा चल रहा था। दोनों के दो बच्चे हैं। बड़ा पुत्र तीन साल का एवं छोटा बच्चा लगभग डेढ़ साल का है। जेठानी ने बताया कि सुबह दरवाजा खोला तो देखा की वह फंदे से झूलकर मर चुकी है। मृतक के पिता बाबूलाल भगत ने बताया कि मधु की शादी छह वर्ष पहले खरपोखरा निवासी भुलाई कुशवाहा के साथ की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भुलाईका संबंध किसी दूसरे औरत के साथ है। जिसको लेकर बराबर पति-पत्नी में विवाद होता था। शादी के बाद से मधु अधिकांशत: अपने मायके टड़वलिया में ही रहती थी। अभी 10 दिन पहले की उसकी पुत्री अपने ससुराल आई थी। विवाद की सूचना पर शनिवार को पुत्री के घर आया तो घर में कोई नहीं मिला। जिसके कारण में शाम को अपने घर चला गया। फिर कुछ लोगों के द्वारा पता चला कि मेरी पुत्री की मृत्यु हो गई है। जिसको लेकर मैं यहां पहुंचा तो देखा कि घर के सभी सदस्य फरार हैं। नगर थाने के एएसआइ अशोक कुमार शाही ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ससुराली घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी