खैरटिया में मसान ने मचाई तबाही, कटावरोधी कार्य की गति बढ़ी

बगहा। रामनगर प्रखंड के जोगिया पंचायत अंतर्गत खैरटिया टोला में चल रहे कटावरोधी कार्य का जा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 12:00 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 12:00 AM (IST)
खैरटिया में मसान ने मचाई तबाही, कटावरोधी कार्य की गति बढ़ी
खैरटिया में मसान ने मचाई तबाही, कटावरोधी कार्य की गति बढ़ी

बगहा। रामनगर प्रखंड के जोगिया पंचायत अंतर्गत खैरटिया टोला में चल रहे कटावरोधी कार्य का जायजा बाढ़ संघर्षात्मक समिति के अध्यक्ष व मुख्य अभियंता रमण कुमार ने किया। लगभग आधा किलोमीटर लंबाई में चल रहे बंबू पाइलिग कार्य का जायजा अभियंता ने लिया। बीते दिनों मसान में आई बाढ़ के कारण उक्त स्थल की सड़क नदी में समा गई हैं। आवागमन पूरी तरह बाधित है व केवल पैदल लोग आ जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने ग्रामीणों की सारी बातें सुनीं। मौके पर मौजूद अभियंता उमानाथ राम, दीपक कुमार, लालबहादुर सिंह तथा सचिन कुमार को मुख्य अभियंता ने पाइलिग को तीन लेयर करने तथा यथायुक्त लंबाई बढ़ाने का भी आदेश दिया। ग्रामीणों ने नदी की मुख्य धारा में इकट्ठा हुए मलबे, मिट्टी तथा बालू हटाने की भी मांग की। जिसपर अभियंताओं ने आश्वासन दिया। कटावरोधी कार्य को मुख्य अभियंता ने संतोषजनक बताया। मौके पर उपस्थित महुई पंचायत के पूर्व मुखिया हलिम रेजा ने बताया कि डैनमरवा, महुई, झारमहुई तथा जोगिया पंचायतों को बचाने का एकमात्र उपाय गाइडबांध या त्रिवेणी नहर के साईफन को तोड़कर नदी को नीचे तथा नहर को उपर किया जाना है। उज्जवल पांडेय ने भी कहा कि यदि नदी को त्रिवेणी नहर के नीचे कर दिया जाय तो मसान के जल की गति कमजोर पड़ जाएगी। अभियंताओं ने बताया कि फिलहाल संपूर्ण फोकस कटाव को रोकना है। इस मौके पर जोगिया मुखिया रेयासत हुसैन, उज्जवल पांडेय, राजेश राम, ताहिर हुसैन आदि उपस्थित थे। पिपरा-पिपरासी तटबंध सुरक्षित, कई बिदुओं पर होगा मरम्मत कार्य पिपरासी। जल संसाधन विभाग के बाढ़ एक्सपर्ट, अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता और प्रखंड प्रमुख ने संयुक्त रूप से पिपरा-पिपरासी तटबंध का निरीक्षण सोमवार को किया। निरीक्षण के उपरांत बाढ़ एक्सपर्ट अब्दुल हमीद तथा बाढ़ नियंत्रण अंचल पडरौना के अधीक्षण अभियंता महेश्वर शर्मा ने बताया कि पिपरासी के 1.2 किमी ठोकर का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया गया। ठोकर सुरक्षित है। गंडक नदी के जलस्तर में भारी गिरावट आई है। रेन कट या रेन होल को मरम्मत करने का निर्देश सहायक अभियंता गौतम कुमार को दिया गया है। मिट्टी से निर्मित पुस्ता भी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। संवेदक को मरम्मत का आदेश दिया गया है। इस दौरान सहायक अभियंता का कार्य संतोषप्रद मिला। जिसकी सराहना बाढ़ एक्सपर्ट, अधीक्षण अभियंता तथा प्रमुख यशवंत नारायण यादव ने की। बाढ़ एक्सपोर्ट ने बताया कि शून्य किमी से लेकर 35 किलोमीटर तथा जीएच प्रभाग तक निरीक्षण किया गया है। तटबंध पर दबाव या कटाव जैसी स्थिति नहीं है। कराए गए एंटी रोजन कार्य स्टेबल हैं। अभियंता 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। मौके पर कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार, कार्यपालक अभियंता सईद अहमद, सहायक अभियंता कामेश्वर दास, रवि प्रकाश, कनीय अभियंता धर्मेंद्र कुमार, अमरकांत मंडल, मन्नू कुमार आदि मौजूद थे। सीओ ने बाढ़ प्रभावित आधा दर्जन गांवों का लिया जायजा गोब‌र्द्धना। रामनगर के गुदगुदी में मसान नदी के द्वारा किए जा रहे कटाव का जायजा सोमवार को सीओ विनोद मिश्रा ने लिया। मौके पर मौजूद कटाव पीड़ितों से मुलाकात और प्रशासनिक स्तर पर कटावरोधी कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया। मुखिया नसीम अख्तर और भाजपा नेता चुन्नू गिरि ने लोगों की समस्याओं से सीओ को अवगत कराया। सीओ ने चमरडीहा बडगांव, सेवरही बरवा, हरिहरपुर उरांव टोला, गिरी टोला आदि गांवों का भी जायजा लिया। लोगों ने बताया कि इस साल लगभग 200 एकड़ खेतीयोग्य भूमि नदी के गर्भ में समा गई। नदी सेवरही बरवा से 100 मीटर तथा चमरडीहा बडगांव से करीब 300 मीटर की दूरी पर है। वहां से सीओ हरिहरपुर गए। वहां भी कटावस्थल का जायजा लिया। जहां लोगों ने बताया कि करोड़ों खर्च कर केवल ठोरी कुट्टी के पास बांध का निर्माण हुआ। नतीजा गांव में बाढ़ घूस गया। अभीतक गांव के घरों में कीचड़ पसरा हुआ है। सरेह में कीचड़ और बालू भर गया है। पालतू पशुओं को चारा भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सीओ ने बताया कि वरीय अधिकारियों को सूचना दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी