पुरानी रंजिश में हवाई फायरिग, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ कोल्हुआ

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ चौतरवा गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर हवाइ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:57 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:57 PM (IST)
पुरानी रंजिश में हवाई फायरिग, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ कोल्हुआ
पुरानी रंजिश में हवाई फायरिग, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ कोल्हुआ

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ चौतरवा गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर हवाई फायरिग हुई। फायरिग के बाद आरोपित हथियार लहराते हुए भाग निकले। हालांकि पुलिस ने उनकी बाइक जब्त कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने बताया कि सोमवार को नौशाद व मिराज बाइक से कोल्हुआ गांव पहुंचे। उन्हें देखते ही उसी गांव के फैयाज के पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए व उन्हें खदेड़कर पकड़ने को दौड़े। जिसे देखकर नौशाद व मिराज ने हवाई फायर कर दहशत पैदा करने की कोशिश की तथा हथियार लहराते हुए भागने लगे। गांव से बाहर जिस रास्ते से निकले वहां कीचड़ था। जिसके कारण बाइक छोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी रोशन कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीपीओ पहुंचे। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। एसडीपीओ श्री प्रसाद ने बताया कि किसी मामले को लेकर शनिवार को गोली चली थी, जिसमें फैयाज जख्मी हुआ था। उसका इलाज बेतिया में चल रहा है। पूरे मामले की तहकीकात में पुलिस जुटी हुई है। हालांकि अभी किसी पक्ष द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। दूसरी ओर, घटना के बाद कोल्हुआ चौतरवा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस पदाधिकारी मौके पर कैंप कर कई लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। बाइक लूट की घटना के बाद पुलिस हुई सक्रिय, बढ़ाया जांच का दायरा हरनाटांड़। बीते दिनों हुई दो-दो मोटरसाइकिल लूट कांड के बाद बगहा जिले की पुलिस काफी सक्रिय हो गई है। इस तरह की तमाम घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने गश्ती के साथ साथ वाहन जांच अभियान को तेज कर दिया है। इसको लेकर लौकरिया पुलिस भी काफी सक्रिय नजर आ रही है। सोमवार को स्थानीय थानाध्यक्ष राज कुमार के नेतृत्व में एएसआई ब्रज भूषण सिंह के साथ पुलिस टीम विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दोन नहर के लौकरिया बासठ पुल पर वाहन जांच किया। मौके पर वाहन चालकों के लाइसेंस, कागजात, इंस्योरेन्स, प्रदूषण सहित अन्य कागजातों की जांच की गई। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों पूर्व वाल्मीकिनगर व नौरंगिया थाना क्षेत्र के दो जगहों से अज्ञात अपराधियों ने दो बाइक को लूटा है। जिसमें पिछली बार लूटी गई प्लैटिना बाइक को छोड़ दिया गया था और एक नई अपाचे बाइक को लूट लिया गया। जिससे पुलिस साख पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पुलिस भी काफी परेशान दिख रही है। हालांकि पुलिस प्रशासन इस कांड के उछ्वेदन में लगातार प्रयासरत है। कई थानों की पुलिस संयुक्त रूप से लगातार जगह जगह पर छापेमारी अभियान भी चला रही है। तो दूसरी ओर वाल्मीकिनगर व नौरंगिया के साथ साथ लौकरिया पुलिस नहर से लेकर गांव देहात व चौक चौराहों पर लगातार वाहन जांच अभियान भी चला रही है। जिससे क्षेत्र में बिना कागजात के वाहन चलाने वालों में भय का माहौल है। इससे शराब धंधेबाजों से लेकर शराबियों तक पर काफी हद तक अंकुश लगा है।इधर इस संबंध में लौकरिया थानाध्यक्ष राज कुमार का कहना है कि थाना क्षेत्र में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के साथ साथ शराबबंदी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर गश्ती व जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी