रामनगर में टीकाकरण जारी, पहुंच रही लोगों की भीड़

बगहा। रविवार को एक बार फिर से टीकाकरण के कार्य में गति नहीं दिखाई दी। हालांकि नगर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 12:08 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 12:08 AM (IST)
रामनगर में टीकाकरण जारी, पहुंच रही लोगों की भीड़
रामनगर में टीकाकरण जारी, पहुंच रही लोगों की भीड़

बगहा। रविवार को एक बार फिर से टीकाकरण के कार्य में गति नहीं दिखाई दी। हालांकि नगर स्थित पीएचसी में एवं तौलहा केंद्र पर वैक्सीन लोगों को दिया गया। साथ हीं ऑब्जरवेशन में रखकर आधे घंटे तक लोगों की मॉनी टरिग मॉनिटरिग की गई। स्वास्थ्य कर्मी रंजन कुमार ने बताया कि 400 लोगों को देने के लिए डोज उपलब्ध है। वहीं 220 डोज दूसरे प्रखंड के पीएचसी से लाया गया है। वर्तमान में कुल 620 डोज पीएचसी में है। जिससे रविवार का काम आसानी से चल जाएगा। वैक्सीन अधिकतर पेंशनर समाज के लोगों एवं शिक्षकों को दिया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन देने की रफ्तार धीमी हुई है। चार केंद्रों के बदले बीते दिन केवल एक केंद्र पर हीं टीकाकरण का कार्य हुआ था। जबकि बीते दो दिन पहले 1250 डोज मिलने के बाद इसमें थोड़ी तेजी दिखाई दी। जिससे टीका लेने वालों की भीड़ लग गई थी।एक बार फिर रविवार को इसके रफ्तार में कमी आई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चंद्र भूषण ने बताया कि आने वाले सभी लोगों को वैक्सीन देने का कार्य किया जा रहा है। हमारे पास इतना टीका उपलब्ध है कि कोई वापस नहीं जा पाएगा। सभी को इसका लाभ मिलेगा। बता दें कि कोरोने के दूसरे संक्रमण का दौर शुरू हो गया है। साथ ही इसकी तीव्रता अधिक बताई जा रही है। जिसके कारण शाम के सात बजे तक हीं दुकानों को संचालित करने की अनुमति दी गई है। कार्यालयों में 30 फीसद लोगों के साथ कार्य करने की अनुमति है। वहीं आगामी 18 अप्रैल तक के लिए सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। मास्क को लेकर भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी