नीतीश के नेतृत्व में विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा बिहार

बगहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस को जदयू कार्यकर्ताओं ने विकास दिवस के रूप में मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:53 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:53 PM (IST)
नीतीश के नेतृत्व में विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा बिहार
नीतीश के नेतृत्व में विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा बिहार

बगहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस को जदयू कार्यकर्ताओं ने विकास दिवस के रूप में मनाया। अनुमंडल के सभी सातों प्रखंडों में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। बगहा दो प्रखंड के नौरंगिया में अवस्थित जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मुखिया के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। श्री मुखिया ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार को विकास की ओर अग्रसर करने का श्रेय मुख्यमंत्री को जाता है। उनके नेतृत्व में बिहार का चहुंमुखी विकास हो रहा। कार्यक्रम में महेश्वर काजी, शिवनारायण महतो, विनोद तुरहा, सुरेंद्र बिद, राजन रौनियार, भीखू सहनी व नंदलाल मुखिया मौजूद थे।

दूसरी ओर, नगर के बनकटवा कांग्रेसी मंदिर के समीप नीतीश विचार मंच के तत्वावधान में सीएम का जन्मदिन मनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि जदयू जिला मुख्य प्रवक्ता राकेश सिंह, डॉ. डीएन तिवारी, मंच के संस्थापक व जदयू नेता प्रकाश भालोटिया, समाजसेवी संदीप चित्रांश और रंजीत सहनी ने बर्थडे केक काटकर मुख्यमंत्री का 70 वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर एक मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों लोगों की स्वास्थ्य जांच डॉ. तिवारी ने की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य प्रवक्ता श्री सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार, सड़क, सिचाई के लिए काफी उल्लेखनीय कार्य किये गए हैं। नारी सशक्तिकरण की दिशा में भी नीतीश सरकार ने काफी कुछ किया है। प्रकाश भालोटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर जाति, हर वर्ग और हर तबके के लिए काम किया है। संदीप चित्रांश और रंजीत सहनी ने मुख्यमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने सरकार की विकास योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी