पहले दिन 30 फीसद बच्चे विद्यालय पहुंचे, शारीरिक दूरी का किया पालन

बगहा। मार्च 2020 में कोरोना संकट के कारण विद्यालयों में ताला लटकने के पूरे एक साल बाद अब

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:50 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:50 PM (IST)
पहले दिन 30 फीसद बच्चे विद्यालय पहुंचे, शारीरिक दूरी का किया पालन
पहले दिन 30 फीसद बच्चे विद्यालय पहुंचे, शारीरिक दूरी का किया पालन

बगहा। मार्च 2020 में कोरोना संकट के कारण विद्यालयों में ताला लटकने के पूरे एक साल बाद अब धीरे-धीरे शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। सरकार के निर्देश के आलोक में पहले माध्यमिक व उच्च विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू हुआ। इसके बाद फरवरी के दूसरे हफ्ते में कक्षा 06 से 08 तक की पढ़ाई शुरू हुई। अब सोमवार से कक्षा 01 से 05 तक के बच्चे विद्यालय पहुंचने लगे। हालांकि पहले दिन महज 30 फीसद बच्चे ही विद्यालय पहुंचे। जिन्हें कोरोना गाइडलाइन के अनुसार शारीरिक दूरी के बीच बिठाया गया। बच्चों को निशुल्क दो-दो मास्क उपलब्ध कराया जाना है। जिसकी व्यवस्था जीविका के माध्यम से की जा रही है। उम्मीद है कि अगले एक हफ्ते में सभी बच्चों को मास्क मुहैया करा दिया जाएगा। मध्य विद्यालय मलकौली पठखौली के प्रधान शिक्षक रवींद्र गिरि ने बताया कि वर्ग कक्षों का संचालन शुरू होने से पूर्व रविवार को कक्षाओं को सैनिटाइज किया गया। बच्चों को तत्काल घर से मास्क लगाकर आने को कहा गया है। दूसरी ओर, बगहा दो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फणीशचंद पाठक ने बताया कि प्रखंड के सभी 234 विद्यालयों में करीब 41 हजार बच्चे प्राथमिक कक्षाओं में नामांकित हैं। अनुमंडल के सभी सातों प्रखंडों को मिलाकर करीब 1.40 लाख बच्चे नामांकित हैं। प्रधान शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे गाइडलाइन के अनुसार शिफ्ट में बच्चों को विद्यालय बुलाएं। दूसरी ओर, बीआरपी पिटू व शैलेंद्र कुमार ने बताया कि हालात सामान्य होने के बाद एमडीएम सुचारू कर दिया जाएगा। पहले दिन छात्रों की उपस्थिति रही कम गोब‌र्द्धना। प्रखंड के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में सोमवार से एक से पांच वर्ग तक कि कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया। इन विद्यालयों में कोविड-19 के बचाव संबंधी गाइडलाइन का अनुपालन अनिवार्य किया गया है। एक से दूसरे छात्र की दूरी छह फीट पर बैठने की व्यवस्था की गई है। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरी में पहले दिन छात्रों की उपस्थिति थोड़ी कम देखी गई। प्रधान शिक्षक सुरेश प्रसाद ने बताया कि लम्बे समय बाद सभी वर्गों का संचालन हुआ है।

chat bot
आपका साथी