नदी और तालाबों में विसर्जित की गईं दुर्गा प्रतिमाएं

बगहा। असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक विजयादशमी प्रतिमा विसर्जन के साथ सकुशल संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:24 PM (IST)
नदी और तालाबों में विसर्जित की गईं दुर्गा प्रतिमाएं
नदी और तालाबों में विसर्जित की गईं दुर्गा प्रतिमाएं

बगहा। असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक विजयादशमी प्रतिमा विसर्जन के साथ सकुशल संपन्न हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।

आस्था और भक्ति के नौ दिवसीय उत्सव का का समापन हो गया। मां के जयकारे के साथ श्रद्धालु विसर्जन जुलूस में शामिल हुए। शुक्रवार की पूरी रात लोग जश्न के सागर में डुबकी लगाते रहे। मंगल गीत गाते व माता के जयकारा लगाते सैकड़ों महिलाएं विसर्जन में शामिल हुईं। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी पंडालों का निरीक्षण किया। शनिवार को प्रतिमाएं गंडक नदी और तालाब में विर्सजित की गईं। इंसेट बाक्स

-- मूर्ति विसर्जन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सेमरा, संवाद सूत्र : स्थानीय काली मंदिर परिसर में नौ दिवसीय नवरात्र में हुए दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन शुक्रवार को हुआ। शनिवार को त्रिवेणी कैनाल नहर में मां दुर्गा सहित आधा दर्जन देवी-देवताओं की प्रतिमा को विसर्जन किया गया। नदी घाट तक प्रतिमा को ले जाने के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। सभी मां दुर्गा की जय-जयकार का नारा लगा रहे थे। श्रद्धालुओं ने चलते-चलते नम आंखों से शक्ति की देवी मां दुर्गा को विदा किया। देवी भक्ति गीतों पर कई श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं सुरक्षा की दृष्टिकोण से थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात रहे। इससे पूर्व मूर्ति काली मंदिर प्रांगण से सेमरा बाजार, विजयनगर होते हुए त्रिवेणी कैनाल नहर पचगांवा पुल के पास पहुंचा। जहां मां की आरती व विधिपूर्वक श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को पानी में विसर्जित किया गया। इस दौरान नवयुवक दल समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार, सरंक्षक मनोज जायसवाल, विजय जायसवाल, राकेश कुमार, सोनेलाल राम, कृष्णा कुमार, कान्हा, अंश कुमार, अभिषेक कुमार, अंकित कुमार, जनक कुमार, मुन्ना कुमार, अनमोल कुमार, विवेक कुमार, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, दीपक कुमार, राजा कुमार आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी