भावल गांव के सरेह में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

बगहा। रामनगर थाना क्षेत्र के भावल गांव के मध्य विद्यालय से दक्षिण सरेह में एक मगरमच्छ को देखकर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:22 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:22 PM (IST)
भावल गांव के सरेह में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
भावल गांव के सरेह में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

बगहा। रामनगर थाना क्षेत्र के भावल गांव के मध्य विद्यालय से दक्षिण सरेह में एक मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत है। हालांकि सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़ने में जुटी हुई है। घटना शुक्रवार सुबह की है। कुछ लोग टहल रहे थे। इसी दौरान ग्रामीण मनीष पांडेय की नजर उक्त मगरमच्छ पर पड़ी। जिसके बाद वह शोर मचाने लगें। जिसके बाद दर्जनों की संख्या में गांव वाले उक्त स्थल पर पहुंच गएं। ग्रामीणों को देखकर मगरमच्छ पास के संजय सिंह के पोखर में कूद गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह इसी तालाब से बाहर आया था। इस बात की सूचना ग्रामीण दिनेश मुखिया व संजय मुखिया ने वन विभाग को दी। जिसके बाद उक्त स्थल पर वनकर्मियों की टीम पहुंच गई। जिसके बाद इस तालाब से मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, संवाद प्रेषण तक इसे नहीं पकड़ा जा सका है। बता दें कि मगरमच्छ की लंबाई करीब छह से सात फीट बताई जा रही है। इधर इसके बाद से हीं भावल गांव में भय का माहौल है। साथ हीं कोई भी तालाब के तरफ जाने से डर रहा है। ग्रामीण सुबोध यादव, विशाल सिंह, विनोद पांडेय, दिनेश सिंह आदि ने बताया कि लोगों को अपने माल मवेशी व बच्चों को लेकर अधिक चिता सता रही है। मंझरिया में दिखे दो बाघ के शावक, सहमे लोग पिपरासी। थाना क्षेत्र स्थित मंझरिया पंचायत के सिसकारी सरेह में बाघ के दो शावकों को दिखने से सनसनी फैल गई।

भाजपा नेता दिनेश गुप्ता ने बताया कि किसान जिउत प्रसाद, खेदन महतो आदि अपने खेत की फसल को देखने शुक्रवार को गए थे तो देखा कि शर्मा पांडेय के घर से पश्चिम दिशा में पोखरा के पास दोनों शावक पानी में खड़े हैं। यह देखकर वे अपनी जान बचाकर भागे। और इसकी सूचना गांव के लोगों को दिया।

chat bot
आपका साथी