पैक्सों में गेहूं की खरीद से संतुष्ट नहीं हैं किसान, दो पैक्सों को मिली है अनुमति

बगहा। कोरोना व लॉकडाउन का असर सभी क्षेत्र पर पड़ा है। इससे किसान भी अछूते नहीं है। ऐसे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 12:14 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 12:14 AM (IST)
पैक्सों में गेहूं की खरीद से संतुष्ट नहीं हैं किसान, दो पैक्सों को मिली है अनुमति
पैक्सों में गेहूं की खरीद से संतुष्ट नहीं हैं किसान, दो पैक्सों को मिली है अनुमति

बगहा। कोरोना व लॉकडाउन का असर सभी क्षेत्र पर पड़ा है। इससे किसान भी अछूते नहीं है। ऐसे में कृषकों को अपने गेहूं के फसल की वाजिब कीमत मिलने की उम्मीद थी। विभागीय आदेश भी प्रखंड के दो पैक्सों को मिल गया है। पर, उसके बाद भी किसानों को राहत नहीं मिली है। उनके इस उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है। इसका कारण यह है कि प्रखंड के पैक्सों को गेहूं खरीद की अनुमति तो मिली है। पर, केवल दो पैक्सों पर ही यह काम चल रहा है। उसमें भी भावल पैक्स में प्रथम चरण के गेहूं की खरीद पूरी कर लेने की बात सामने आई है। ऐसे में बाकी कृषकों के गेहूं का क्या होगा समझ में नहीं आ रहा है। इधर नगर के बिलासपुर निवासी किसान दिनेश्वर राय का कहना है कि सरकार के तरफ से घोषणा कर दी जाती है। पर, जमीनी हकीकत कुछ और ही होता है। गेहूं को कहां बेचे समझ में नहीं आ रहा है। वहीं किसान शंभू गिरी, विनोद प्रसाद, मनोज यादव का भी कुछ ऐसा ही कहना है। इधर कुछ किसानों ने पैक्सों पर गेहूं की खरीद में मनमानी का आरोप लगाया है। कहा है कि इसमें केवल अपने लोगों का ही गेहूं खरीदा जा रहा है। बता दें कि प्रखंड में पहले भावल को गेहूं खरीद की अनुमति मिली। उसके बाद तौलाहा पैक्स को भी गेहूं खरीदने का आदेश मिला। इन दोनों को प्रथम चरण में 270 क्विटल गेहूं की खरीद करनी है। जिसके लिए पांच लाख चालीस हजार का सीसी भी हो चुका है। इस बाबत बीसीओ दिनेश प्रसाद ने बताया कि भावल में प्रथम चरण की खरीद पूरी कर ली गई है। तौलाहा में खरीद का कार्य चल रहा है। किसान अपने नजदीक के केंद्र पर फसल को बेच सकते हैं। कुछ अन्य पैक्सों में भी खरीद की संभावना है। जिसके लिए जिला को प्रतिवेदन दिया गया है। अनुमति मिलने के साथ हीं अन्य पैक्सों पर भी खरीद का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। जिससे किसानों को राहत मिलेगी। हालांकि अब किन नए पैक्सों में गेहूं की खरीद होगी। उनके नाम अधिकारी ने नहीं बताया है। पैक्सों में गेहूं बेचने वाले किसानों की तैयार की जा रही सूची रामनगर। पैक्सों में अपने गेहूं को सरकारी मूल्य पर बेचने वाले इच्छुक किसानों के लिए राहत की खबर है। अब ऐसे इच्छुक किसानों की सूची कृषि विभाग के तरफ से बनाया जा रहा है।

इसकी जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी ने दी। बताया कि इस कार्य के लिए किसान सलाहकार व कृषि समन्वयकों को लगाया गया है। सभी को दो दिनों का समय दिया गया है। कर्मियों को व्यक्तिगत तौर पर कृषकों से संपर्क करना है। इस सूची से संबंधित प्रतिवेदन को अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला को भेजा जाएगा। इधर बीएओ ने बताया कि इसके साथ हीं अनुदानित दर पर मिलने वाले धान के बीज के लिए आवेदन करने के समय अवधि में भी विस्तार किया गया है। अब कृषक 10 मई के बजाए 20 मई तक इसके लिए डीबीटी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बताया कि अनुदानित बीज प्राप्त होते हीं किसानों के बीच इसे वितरित कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी