अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के वेतन पर डीएम ने लगाई रोक

बेतिया। अनाधिकृत रूप से मुख्यालय से गायब रहने के मामले में बेतिया की अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुधा रानी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 11:30 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 11:30 PM (IST)
अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के वेतन पर डीएम ने लगाई रोक
अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के वेतन पर डीएम ने लगाई रोक

बेतिया। अनाधिकृत रूप से मुख्यालय से गायब रहने के मामले में बेतिया की अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुधा रानी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से उनके वेतन भुगतान पर रोक दी है। साथ ही स्पष्टीकरण की भी मांग की है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर कार्रवाई की बात कही गई है। डीएम डॉ. देवरे ने बताया कि अनुमंडलीय लोक शिकायत पदाधिकारी सुधा रानी को जिला अवर निबंधक के कार्यों के लिए 31 अक्टूबर को प्राधिकृत किया गया था। जब 4 नवंबर को आवश्यक कार्य पड़ जाने के कारणों की खोज की गई। तो इस क्रम में यह बात सामने आई कि अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनाधिकृत रूप से मुख्यालय से गायब हैं। ना तो उनके द्वारा किसी तरह की लिखित और न ही मौखिक अनुमति ली गई थी। यह कृत्य कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता को परिलक्षित करता है। इतना ही नहीं अवर निबंधक के प्रभार रहने के बावजूद अनाधिकृत रूप से गायब रहने के कारण निबंधन कार्य तो प्रभावित हुआ ही, लाखों रुपये राजस्व की भी क्षति भी हुई। इसी मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने अनुमंडलीय लोक शिकायत पदाधिकारी सुधा रानी के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। साथ ही स्पष्टीकरण की मांग की है।

chat bot
आपका साथी