कोरोना मरीजों का अब नगर में ही हो सकेगा इलाज

बगहा। रामनगर शहर व प्रखंड में संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि के बीच एक राहत भरी खबर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 09:38 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 09:38 PM (IST)
कोरोना मरीजों का अब नगर में ही हो सकेगा इलाज
कोरोना मरीजों का अब नगर में ही हो सकेगा इलाज

बगहा। रामनगर शहर व प्रखंड में संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि के बीच एक राहत भरी खबर मिली है। अब कोरोना मरीजों का इलाज स्थानीय स्तर पर भी हो सकेगा। मरीजों को इलाज के लिए चार्ज देना पड़ेगा। इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी बगहा शेखर आनंद के तरफ से एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें नगर के अस्पताल रोड में स्थित निजी चिकित्सालय जन्मस्थान को कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए नामित किया गया है। साथ ही इसके अनुश्रवण के लिए तीन दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। जो इस चिकित्सालय में अस्पताल की तरह मानक के अनुसार चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के साथ दवा व ऑक्सीजन की उपलब्धता को बनाए रखने संबंधित कार्यों की देखरेख करेंगे। 24 घंटे के लिए तीन पालियों में इनकी ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें सुबह के छह बजे से दोपहर दो बजे तक प्रखंड समन्यवक सुरेंद्र सिंह, दोपहर दो बजे से रात के 10 बजे तक तकनीकी सहायक कुश कुमार पासवान व रात के 10 बजे से सुबह के छह बजे तक प्रभारी कृषि पदाधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी इसमें शामिल हैं। इस चिकित्सालय के नोडल पदाधिकारी के रूप में सीओ विनोद मिश्रा को नामित किया गया है। सीओ ने बताया कि इसकी मॉनीटरिग का कार्य शुक्रवार से ही शुरू कर दिया गया है। बताया कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के मोबाइल नंबर पर आने वाले कॉल्स को भी अटेंड करने का काम होगा। जिससे किसी कोरोना मरीज को परेशानी नहीं उठानी पड़े। बता दें कि नगर व प्रखंड के गंभीर कोरोना पीड़ितों को नरकटियांगज या फिर जिला अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर में भेजा जाता था। स्थानीय स्तर पर इसकी कमी थी। जिससे समस्या गंभीर लग रही थी। इसकी मांग भी स्थानीय सबुनी रोड निवासी चिकित्सक डॉ. राशीद अजीम, समाजसेवी सुजल सिंह के साथ अन्य लोगों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उठाया था। पर, अब यह कार्य स्थानीय स्तर पर शुरू हो गया है। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी