अतिक्रमण के कारण सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल, लोग परेशान

बगहा। रामनगर की सड़कें रात के समय तो चौड़ी दिखाई देती हैं। पर सुबह होते हीं यह संकर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 12:17 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 12:17 AM (IST)
अतिक्रमण के कारण सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल, लोग परेशान
अतिक्रमण के कारण सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल, लोग परेशान

बगहा। रामनगर की सड़कें रात के समय तो चौड़ी दिखाई देती हैं। पर, सुबह होते हीं यह संकरी हो जाती हैं। जिससे राह चलना भी मुश्किल हो जाता है। इसका कारण यह है कि नगर में सड़कों पर हीं दुकानें सजती है। नगर के मुख्य सड़कों पर हीं लोग अपने वाहन को खड़े करते हैं। जिससे यह और अधिक संकुचित हो जाती हैं। कई बैंकों के पास पार्किंग का कोई इंतजाम नहीं है। जिसके कारण यहां आने वाले ग्राहकों के वाहन सड़क पर हीं खड़े होते हैं। जिससे समस्या और अधिक बढ़ जाती है। इस अवैध अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था आए दिन प्रभावित होती है। जिसके कारण जाम का नजारा जगह-जगह देखने को मिल जाता है। यह समस्या गन्ना पेराई सीजन में और अधिक बढ़ जाती है। नगर के हिद सिनेमा चौक से गोला बाजार, भुवनेश्वर चौक तक यह समस्या बरकरार है। इन जगहों पर है सबसे अधिक परेशानी टीन शेड, छज्जा, गुमटी के द्वारा अतिक्रमण की समस्या पूरे नगर में है। इसके अलावा नगर की सड़कों के किनारे फुटपाथी दुकानों व ठेले-रेहड़ियों की भरमार है। जिससे नगर का कोई क्षेत्र अछूता नहीं है। पर, यह समस्या सबसे अधिक नगर के हिद सिनेमा रोड, नई बाजार सड़क, भगत सिंह चौक व आसपास, सरयुग सिंह चौक, रामरेखा नदी का पुल, आंबेडकर चौराहा, गोला बाजार में अधिक है। इतना हीं नहीं अपनी दुकान के आगे सड़क पर ठेला लगवाकर दुकानदार भाड़ा भी वसूलते हैं। जिसका धंधा नगर में खूब फल-फूल रहा है। एक दुकानदार दो से तीन ठेला व रेहड़ी अपने आगे सजवाकर महीने की अच्छी कमाई कर लेते हैं। रामरेखा पुल बना है स्थायी सब्जी बाजार: नगर के रामरेखा नदी पर पुल का निर्माण लोगों की सुविधाओं के लिए किया गया था। पर, यह सब्जी बाजार बनकर रह गया है। आज का हाल यह है कि चाट, पकौड़ी से लेकर सुई धागा तक इस पुल पर हीं मिल जाता है। साथ हीं खरीदारों की भीड़ व ग्राहकों के वाहनों के कारण यहां जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। दो साल पहले हुई थी कार्रवाई नगर पंचायत के तरफ से कई बार अस्थायी अतिक्रमण को लेकर प्रचार प्रसार किया गया। नाला को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए करीब दो साल पहले अभियान चलाया गया था। जिसमें हिद सिनेमा चौक से लेकर नई बाजार तक दर्जनों दुकानों के अस्थायी अतिक्रमण को साफ किया गया था। पर, इससे बहुत ज्यादा समस्या का समाधान नहीं निकल सका। बयान :

जल्द ही बैठक कर इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाई जाएगी। सब्जी के ठेले व रेहड़ी वालों के लिए भी कुछ स्थायी उपाय किया जाएगा। सावित्री देवी, मुख्य पार्षद

नपं इस दिशा में पहल करे तो, थाना उनका सहयोग करने के लिए तैयार है। जाम से निपटने के लिए चौक चौराहों पर पुलिस के जवानों व अधिकारियों को लगाया गया है। अभिनंदन सिंह, थानाध्यक्ष

chat bot
आपका साथी