बेटियां बनेंगी साहसी तभी होंगी आत्मनिर्भर

बेतिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से राज देवड़ी स्थित राज ग‌र्ल्स हाई स्कूल में मिशन साहसी कार्यक्रम का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 12:11 AM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 12:11 AM (IST)
बेटियां बनेंगी साहसी तभी होंगी आत्मनिर्भर
बेटियां बनेंगी साहसी तभी होंगी आत्मनिर्भर

बेतिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से राज देवड़ी स्थित राज ग‌र्ल्स हाई स्कूल में मिशन साहसी कार्यक्रम का आयोजन किया। उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य डॉ. फिरदौस बानो, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के प्राचार्य सिमी कुमारी और बालिका मंदिर की सहायक महिला शिक्षक प्रणीत श्रीवास्तव ने किया। प्राचार्य सिमी कुमारी ने कहा कि अभाविप ने लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम चलाई है जो एक सराहनीय पहल है। वहीं प्राचार्य फिरदौस बानो ने कहा कि सबल और देश के विकास में बराबरी की भागीदारी नारी है सशक्त नारी और सशक्त भारत बनाने के लिए मिशन साहसी जैसे कार्यक्रम का महाविद्यालय में होना गर्व की बात है। वहीं परिणीता श्रीवास्तव ने कहा कि आज जिस तरह के हालात समाज में बना हुआ है ऐसे में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की जानकारी होनी चाहिए ताकि वह बेखौफ होकर अपनी पढ़ाई लिखाई कर सके। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक यादव ने की। मौके पर चंपारण संगठन मंत्री दीपक मिश्र जिला संयोजक रोशन कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य अभय कुशवाहा, नगर मंत्री चंदन सैनी, प्रियंवदा सिंह, साहेब लाल शर्मा, अंशु सिंह, रवि किशन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी