लॉकडाउन में गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही सामुदायिक रसोई

बगहा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार के आदेश अनुसार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 12:02 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 12:02 AM (IST)
लॉकडाउन में गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही सामुदायिक रसोई
लॉकडाउन में गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही सामुदायिक रसोई

बगहा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार के आदेश अनुसार एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर परिषद बगहा द्वारा रैन बसेरा शास्त्री नगर में निर्धन, असहाय, गरीब, मजदूर वर्ग के व्यक्तियों के लिए आपदा राहत केंद्र का सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है। इसमें मुफ्त भोजन की दिन एवं रात में व्यवस्था की गई है। यह गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है।

कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दिए गए आदेश के आलोक में एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर परिषद बगहा द्वारा गरीब, मजदूर, निर्धन व्यक्तियों के लिए सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है। इस सामुदायिक रसोई में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा खाना बनाने का कार्य किया जा रहा है। खाने के साथ-साथ वैसे व्यक्ति जो बिना मास्क के आते हैं उनको मास्क भी वितरित किया जाता है। सामुदायिक रसोई में साफ सफाई, फिनायल, मास्क, सैनिटाइजर, फ‌र्स्ट एड बॉक्स इत्यादि की व्यवस्था की गई है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान शहर के श्रमिकों एवं गरीबों को भोजन में कठिनाई होती है। इसी कठिनाई को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है। नगर सभापति महोदया जरीना खातून एवं उपसभापति जितेंद्र राव के द्वारा सामुदायिक रसोई के संचालन हेतु नोडल अधिकारी अभय कुमार निराला सह नगर प्रबंधक और केंद्र प्रभारी शिप्रा कुमारी कुंडू, नगर मिशन प्रबंधक सहित पूरी टीम को यह सख्त निर्देश दिया गया है, कि खाने की गुणवत्ता और साफ सफाई से कोई समझौता नहीं करना है।

chat bot
आपका साथी