बाजार समिति परिसर में लौरिया और रामनगर के मतों की गिनती आज

बेतिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले के रामनगर व लौरिया प्रखंड में 3 नवंबर को हुए मतदान की मतगणना शनिवार को होगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 11:05 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 11:05 PM (IST)
बाजार समिति परिसर में लौरिया और रामनगर के मतों की गिनती आज
बाजार समिति परिसर में लौरिया और रामनगर के मतों की गिनती आज

बेतिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले के रामनगर व लौरिया प्रखंड में 3 नवंबर को हुए मतदान की मतगणना शनिवार को होगी। जो 14 नवंबर रविवार तक चलेगी। इस बार की मतगणना में दो प्रखंड होने के कारण मतगणना कर्मियों की संख्या में इजाफा किया गया है और इसे बढ़ाकर पांच सौ की जगह दो हजार कर दी गई है। अलग-अलग प्रखंडों के लिए छह-छह हॉल बनाए गए हैं। मतगणना के लिए किसी भी स्तर पर चूक नहीं रह जाय, इसके लिए हर स्तर पर पहल की गई है। मतगणना बाजार समिति परिसर में सुबह 8 बजे शुरु होगी,जो निर्वाध्यरूप से चलती रहेगी। मतगणना परिसर पर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। दोनों प्रखंडों के मतगणना कार्य छह-छह हॉल में चलेगा। इसको लेकर 20-20 टेबुल पर काउंटिग होगी। जिला परिषद सदस्य,मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच,वार्ड सदस्य व पंच पद के लिए मतगणना एक साथ शुरु होगी। लौरिया प्रखंड की 19 पंचायतों में जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य व पंच पद के लिए 257 बूथों पर मतदान हुआ था। 2299 प्रत्याशियों के भाग्य के फैसला 1 लाख 42 हजार 164 मतदाता करेंगे। जिसमें महिला वोटर 66 हजार 285, पुरुष वोटर 75 हजार 875 व 4 थर्ड जेंडर वोटर हैं। जबकि रामनगर प्रखंड के 18 पंचायत में जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य व पंच पद के लिए 254 बूथों पर वोटिग हुई थी। 2 हजर 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1 लाख 34 हजार 819 मतदाता करेंगे। जिसमें 63 हजार 457 महिला मतदाता, 71 हजार 361पुरुष व एक थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

chat bot
आपका साथी