जीत पर कांग्रेसियों में जश्न, निकाला विजय जुलूस

बेतिया। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती के दौरान मंगलवार को जैसे-जैसे नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आता दिखा, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग भर गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 09:50 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 09:50 PM (IST)
जीत पर कांग्रेसियों में जश्न, निकाला विजय जुलूस
जीत पर कांग्रेसियों में जश्न, निकाला विजय जुलूस

बेतिया। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती के दौरान मंगलवार को जैसे-जैसे नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आता दिखा, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग भर गया। पार्टी के जिला कार्यालय केदार आश्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया। वोटों की गिनती जैसे-जैसे आगे बढ़ रही थी, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का उत्साह उसी अनुरूप बढ़ता रहा। दिन के करीब 3:00 बजे ग्राफ स्पष्ट होने पर पार्टी कार्यालय में जश्न शुरू हो गया। सदर कांग्रेसी विधायक मदन मोहन तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता केदार आश्रम पहुंच गए थे। यहां कांग्रेसी नेताओ ने एक दूसरे को मिठाइयां खिला जीत की शुभकामनाएं दी। हाथ में पार्टी का बैनर और झंडा लेकर पार्टी नेता केदार आश्रम से विजय जुलूस निकाले। इस दौरान कांग्रेस पार्टी, राहुल, सोनिया ¨जदाबाद के नारे लगाए गए। विधायक मदन मोहन तिवारी ने कहा कि पांच राज्यों में हुए चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि में बीजेपी का साख गिर चूका है। जनता बीजेपी के नापाक मंसूबे को भाप कर उसे नकार दी है। इसका असर लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा। चुनाव नतीजे से साफ हो गया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं जिलाध्यक्ष नरेंद्र नाथ शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी का मैजिक क्रेज समाप्त हो गया है। अब कांग्रेस और राहुल गांधी की लहर है। राहुल गांधी का क्रेज आसमान छू रहा है। पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं। केंद्र में एनडीए की सरकार चंद दिनों के मेहमान हैं। लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी का लुटिया गुम हो जाएगा। मौके पर सूर्यकांत मिश्र, विनय यादव, मोहम्मद एजाज, शेख कामरान, राशिद अली हैदर, अनिल कुमार, शकील अहमद, ¨रकू ¨सह, विकी कुमार, सोनू कुमार, उमेश पटेल सहित कई कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी