राजद कार्यकर्ताओं ने चीनी सामान का किया बहिष्कार

योगापट्टी प्रखण्ड मुख्यालय में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष महमूद आलम की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 01:04 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 01:04 AM (IST)
राजद कार्यकर्ताओं ने चीनी सामान का किया बहिष्कार
राजद कार्यकर्ताओं ने चीनी सामान का किया बहिष्कार

बेतिया। योगापट्टी प्रखण्ड मुख्यालय में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष महमूद आलम की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से पार्टी को जन जन और घर घर पहुंचाने के साथ पार्टी की मजबूती और कार्यकर्ताओं का अखंडता को लेकर चर्चा की गई। बैठक में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ क्रूरता की निदा की गई तथा सीमा पर शहीद अमर भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही सभी साथियों ने सर्वसम्मति से चीनी सामान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। बैठक में सर्व सम्मति से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रामाशीष यादव को पार्टी के युवा मोर्चा के प्रखण्ड उपाध्यक्ष बनाया गया । इस बैठक में युवा राजद जिला अध्यक्ष मुकेश यादव ,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ देवी लाल यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष यादव, छात्र नेता राम पुकार यादव, मुकेश यादव ,प्रहलाद यादव, जगदीश यादव, विवेक जायसवाल ,अरविद कुमार, फिदा मियां आदि उपस्थित रहे ।

chat bot
आपका साथी