आठ जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे निकाय कर्मचारी

नरकटियागंज स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार को बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा का सम्मेलन किया गया। जिसमें महासंघ के नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 01:23 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:15 AM (IST)
आठ जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे निकाय कर्मचारी
आठ जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे निकाय कर्मचारी

बेतिया । नरकटियागंज स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार को बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा का सम्मेलन किया गया। जिसमें महासंघ के नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही है। पिछले कई वर्षों से दोनों सरकारें निकाय कर्मचारियों के साथ सौतेलापन व्यवहार कर रही हैं। आगामी 8 जनवरी को संघ के आह्वान पर कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। उन्हें ससमय भत्ता, वर्दी, पीएफ, आईडी कार्ड, स्थायीकरण समेत कई प्रमुख बिदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। सम्मेलन में कमिटी का गठन हुआ। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि अब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया। इसको देखते हुए महासंघ के आदेश पर आगे भी चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। जब तक की मांग पूरा नहीं हो जाता। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज राउत एवं तबारक अंसारी ने की। जबकि संचालन जयप्रकाश गोंड ने किया। सम्मेलन में जिला महासचिव श्यामलाल सहित अन्य जिलों से करीब एक दर्जनभर नेताओं ने यहां पहुंचकर संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव अरूण कुमार, जिला संयोजक रवींद्र कुमार रवि, सुनील कुमार, मुन्नी देवी, आशा देवी, रीता रवि, मनोज कुमार, नगीना राउत, संजय राउत, रामाधार महतो, सुनील मलिक, छोटेलाल मलिक, लक्ष्मी राउत, रघु राउत, राकेश कुमार, सुनील पासवान, मंटू राम, चंचल कुमार राम, सुजीत राउत, विश्वकर्मा राउत, पूनम देवी, गोविद राउत, रंजीत राउत, सुनरपति देवी, अमरेंद्र गुप्ता, प्रभावति देवी, नंदलाल, शीला देवी, विनोद मलिक आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी