अरुण पहलवान ने कुंदन को पछाड़ा

बेतिया । कुश्ती में हर तरह के व्यायाम होते हैं। यह कला विगत दिनों से गांवों से खत्म हो रही थी, लेकिन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 12:54 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 12:54 AM (IST)
अरुण पहलवान ने कुंदन को पछाड़ा
अरुण पहलवान ने कुंदन को पछाड़ा

बेतिया । कुश्ती में हर तरह के व्यायाम होते हैं। यह कला विगत दिनों से गांवों से खत्म हो रही थी, लेकिन ऐसे आयोजनों से इसे पुन: जीवंत किया जा सकेगा। उक्त बातें राजद के वरीय नेता गो¨वद गंज के पूर्व विधायक राजन तिवारी ने बतायी। वे लौरिया साहु जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल के मैदान में आयोजित लौरिया हनुमान दल द्वारा आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने विगत कई वर्षों से चल रहे इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल को धन्यवाद दिया। वहीं इस दल के संरक्षक प्रखंड प्रमुख शम्भू तिवारी ने बताया कि इस तरह के आयोजन से आपसी सौहार्द बढ़ता है। बच्चों का शारीरिक विकास होता है। साथ ही इस पुराने खेल को जीवंत करने में सहयोग मिलता है। मौके पर पैक्स अध्यक्ष मालिक पाण्डेय, मुखिया मंटू मिश्र, सुरेश ¨सह, विनोद राम, ब्रज किशोर मिश्र, त्रिपुरारी शरण राय, संजय मिश्रा, योगेन्द्र यादव, बेलास यादव आदि उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में सुनील पहलवान, महेन्द्र सहनी, पप्पू यादव, अरुण यादव, भीम पहलवान, सुभाष बगही, राहुल बलुआ, मुन्ना गोपालगंज, राघव लौरिया, मुलायम बगहा, रंजीत जिरीया, बिमलेश पड़रौना सहित दर्जनों अन्य पहलवानों ने अपने दाव अजमाएं। आयोजक मंडल मे अमन मिश्रा, सौरभ शुक्ला, रम्भु यादव सहित लौरिया मिश्र टोला के सभी नवयुवक मुख्य रहे। इस दंगल में दूसरे राज्यों से भी पहलवान आते हैं।

chat bot
आपका साथी