यूरिया: उर्वरक की खरीद के लिए इफको बाजार में उमड़ रही भीड़

बगहा। धान की नर्सरी तैयार करने का समय आ चुका है। इसके अलावा मौसम अनुकूल होने के कारण

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 12:00 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 12:00 AM (IST)
यूरिया: उर्वरक की खरीद के लिए इफको बाजार में उमड़ रही भीड़
यूरिया: उर्वरक की खरीद के लिए इफको बाजार में उमड़ रही भीड़

बगहा। धान की नर्सरी तैयार करने का समय आ चुका है। इसके अलावा मौसम अनुकूल होने के कारण गन्ना व सब्जी के खेतों में समय समय पर उर्वरक की आवश्यकता है। जिसके लिए प्रखंड परिसर स्थित इफको बाजार में रासायनिक खाद खरीदने वालों की भीड़ जुट रही है। पर, यहां हो रहे भीड़ में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो पा रहा है। ना तो शारीरिक दूरी का ख्याल रखा जा रहा है। वहीं कई लोगों के पास मास्क का भी अभाव दिखाई देता है। सोमवार को भी कुछ ऐसा हीं नजारा देखने को मिला। गांव से दर्जनों की संख्या में लोग यूरिया समेत अन्य खाद के लिए पहुंच गए। जिसके कारण भीड़ जमा हो गई। हालांकि यहां दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। उसके बावजूद भी लोग पहले लेने के होड़ के कारण शारीरिक दूरी को तोड़ने लगें। इफको बाजार के प्रबंधक ब्रिजेश कुमार यादव ने बताया कि जिन लोगों ने मास्क नहीं पहना था। उन्हें वापस कर दिया गया है। साथ हीं गोल घेरा में आने वालों को हीं प्राथमिकता दी गई है। कुछ देर के लिए यह स्थिति बनी थी। जिन्हें समझा बुझाकर सही कर दिया गया है। बता दें कि यूरिया, डाई, पोटाश के साथ अन्य तरह के खाद सरकार के तरफ से निर्धारित मूल्य पर इफको बाजार से मिलता है। जिसके वितरण के लिए लॉकडाउन के दौरान सुबह के छह से दस बजे तक का हीं समय निर्धारित किया गया है। इधर अब सप्ताह में दो दिन सोमवार व गुरुवार को हीं वितरण करने की बात बताई गई है। जिसके सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

chat bot
आपका साथी