आठ सूत्री मांगों के समर्थन में सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

बगहा। मधुबनी प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 12:03 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 12:03 AM (IST)
आठ सूत्री मांगों के समर्थन में सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
आठ सूत्री मांगों के समर्थन में सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

बगहा। मधुबनी प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया। हालांकि एसडीएम के आदेश के आलोक में धरना में शामिल समाजसेवियों ने कोरोना संक्रमण ढलने तक इसके बाद कोई कार्यक्रम नहीं करने का निर्णय लिया। धरना में शामिल राजद कार्यकर्ता धनंजय पांडेय ने कहा कि हमलोगों ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर बीडीओ को पहले ही ज्ञापन सौंप चूके हैं। लेकिन बीडीओ के द्वारा उसपर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि हमारी प्रमुख मांगों में ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य सड़क होते हुए 11 हजार वोल्टेज का तार गुजरा है जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इसे या तो हटाया जाए या प्लास्टिक का कवर चढ़ाया जाए, अंचल कार्यालय को दलालों से मुक्त किया जाए, यूपी बिहार की सीमा स्थित सिसवा घाट पर पुल का निर्माण किया जाए, समाजसेवियों पर हो रहे फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए। वहीं जदयू के नेता एवं जिला परिषद प्रत्याशी जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि मधुबनी प्रखंड अभी भी पूरी तरह से काफी पिछड़ा हुआ है। जल्द से जल्द धनहा को अनुमंडल का दर्जा दिया जाए। बांसी से लेकर मधुबनी तक सड़क की चौड़ीकरण की जाए। सरकार को इस गंडक पार के समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उक्त धरना में भाग लेने वाले लोगो मे वीरेंद्र मद्देशिया, हरेन्द्र गुप्ता, अशोक पटेल, श्रीराम कुशवाहा, अवध किशोर मिश्रा, मनोज गुप्ता, दिनेश चौधरी, राम जानकी, कैलाश कुर्मी, मुन्ना गुप्ता, महेंद्र चौरसिया, पप्पू गुप्ता, वीरेंद्र पांडेय, ललन कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपनी अपनी बातों को रखा।

chat bot
आपका साथी