पांच अक्टूबर तक आधार का सत्यापन नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

बगहा। जन वितरण प्रणाली के नगर व प्रखंड के लाभुकों का नाम अब तक सत्यापित नहीं हो सका है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 12:59 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 12:59 AM (IST)
पांच अक्टूबर तक आधार का सत्यापन  नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई
पांच अक्टूबर तक आधार का सत्यापन नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

बगहा। जन वितरण प्रणाली के नगर व प्रखंड के लाभुकों का नाम अब तक सत्यापित नहीं हो सका है। जिससे इनके खाद्यान्न के उठाव में समस्या आ रही है। इसको लेकर कई बार उपभोक्ताओं ने हंगामा व प्रदर्शन भी किया। इस समस्या को देखते हुए अब जन वितरण विक्रेताओं को पांच अक्टूबर का समय दिया गया है। इस अवधि में इनको हर हाल में सत्यापन कर लेना है। साथ ही इसकी सूचना कार्यालय को देनी है। इसकी जानकारी प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी अभय कुमार ने दी। बताया कि इस निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा नहीं करने वाले डीलरों के विरुद्ध अनुमंडल पदाधिकारी को लिखा जाएगा। बता दें कि नगर व प्रखंड में पीडीएस के कुल लाभुकों की संख्या एक लाख 43 हजार 389 है। वहीं कुल राशनकार्ड 40 हजार 569 है। इनमें से छह हजार 317 परिवार के मुखिया का आधार सत्यापन नहीं हो सका है। वहीं 31 हजार 25 आश्रितों का भी सत्यापन भी अब तक नहीं हो सका है। जिसमें कारण खाद्यान्न का समुचित लाभ इनको नहीं मिल पा रहा है।

chat bot
आपका साथी