जिले में मत्स्यपालन पर पर बनेगी वेबसाइट

बेतिया। जिले में मत्स्यपालन के क्षेत्र में हो रही विभिन्न गतिविधियों एवं इन योजनाओं की जानकारी मत्स्यपालकों को देने के उद्देश्य से वेबसाइट बनाई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 12:38 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 06:08 AM (IST)
जिले में मत्स्यपालन पर पर बनेगी वेबसाइट
जिले में मत्स्यपालन पर पर बनेगी वेबसाइट

बेतिया। जिले में मत्स्यपालन के क्षेत्र में हो रही विभिन्न गतिविधियों एवं इन योजनाओं की जानकारी मत्स्यपालकों को देने के उद्देश्य से वेबसाइट बनाई जाएगी। इसके माध्यम से मत्स्यपालकों को अपडेट किया जा सकेगा। मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में मत्स्य पालक विकास अभिकरण की बैठक में अपर समाहर्ता नंद किशोर साह ने ये बातें कहीं। बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव ने जिले में मत्स्य पालकों के हितों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी पॉवर प्रजेंटेशन के माध्यम से दी। अपर समाहर्ता ने मत्स्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से मत्स्य पालकों को अवगत कराने पर बल दिया ताकि उनमें मछली पालन के लिए जागरूकता बढ़े और वे मछलियों का उत्पादन कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें। उन्होंने कहा कि जिले में अतिक्रमित तालाबों को शीघ्र ही अतिक्रमणमुक्त कराते हुए तालाबों का जीर्णोद्धार करना अति आवश्यक है। तालाब के जीर्णोद्धार होने के उपरांत मत्स्य पालकों को इसका बेहतर लाभ मिलेगा। उन्होंने इस संबंध में संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। उन्होंने तालाबों के किनारे केला, सहजन, नेनुआ, कद्दू, कोहड़ा आदि को लगाने के लिए मत्स्य पालकों को जागरूक करने का निर्देश दिया। इससे उनकी आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होगी तथा अत्यधिक मछली उत्पादन को भी बल मिलेगा। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया गया कि उन्नत नस्ल के मत्स्य के स्पॉन की उपलब्धता के लिए जिले में कुल 07 मत्स्य बीज हैचरी का निर्माण किया गया है। पश्चिम चम्पारण जिला मत्स्य बीज के लिए पूरी तरह आत्मनिर्भर हो गया है। मत्स्य पालकों को अब यही से मछली बीज आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति,जनजाति के व्यक्तियों को रोजगार एवं मत्स्य बीज का उत्पादन के लिए 90 प्रतिशत अनुदान देने की योजना भी क्रियान्वित है। वहीं उन्नत बीज वितरण योजना के तहत 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। मौके पर उप मत्स्य निदेशक तिरहुत परिक्षेत्र, उप विकास आयुक्त रविन्द्र नाथ प्रसाद सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, प्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक सहित प्रगतिशील मत्स्य पालक एवं मत्स्यजीवी सहयोग समिति के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी