रामनगर प्रखंड में सभी पदों पर कुल 2171 लोगों ने किया नामांकन

बगहा। रामनगर प्रखंड में पंचायत चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:18 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:18 PM (IST)
रामनगर प्रखंड में सभी पदों पर कुल 2171 लोगों ने किया नामांकन
रामनगर प्रखंड में सभी पदों पर कुल 2171 लोगों ने किया नामांकन

बगहा। रामनगर प्रखंड में पंचायत चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। एनआर काटने का कार्य समाप्त हो गया है। वहीं नामांकन का कार्य भी पूरा हो चुका है। संवीक्षा का कार्य चल रहा है। पंचायत में कुल 18 पंचायतों में मुखिया पद के लिए 18, ग्राम कचहरी सरपंच के लिए 18, पंचायत समिति सदस्य के लिए 23, ग्राम कचहरी पंच के लिए 242 व वार्ड सदस्य के लिए भी 242 पद रिक्त हैं। जबकि जिला परिषद के लिए भी प्रखंड में दो पद है। हालांकि इसके उम्मीदवारों का नामांकन अनुमंडल स्तर पर लिया गया है। इन रिक्त पदों पर सैकड़ों की संख्या में प्रत्याशी आमने सामने हैं। इसमें सबसे अधिक घमासान वार्ड सदस्य पद के लिए है। जिस पर सबसे अधिक नामांकन हुआ है।

निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ चंद्रगुप्त बैठा ने बताया कि कुल नामांकन 2171 लोगों का हुआ है। जिसमें मुखिया पद के लिए कुल 174, ग्राम कचहरी सरपंच के लिए 117, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 168, ग्राम कचहरी पंच के लिए 502 व वार्ड सदस्य के लिए 1210 अभ्यार्थियों ने अपना नामांकन दर्ज कराया है। हालांकि इसमें से 11 नामांकन अवैध पाया गया है। ऐसे में अब देखना यह है कि इसमें कितने उम्मीदवार अपना नाम वापस लेते हैं। बता दें कि गत 20 सितंबर से नामांकन के लिए नाजिर रसीद काटने का कार्य आरंभ किया गया था। जो गत नौ अक्टूबर को बंद कर दिया गया था। इस मद में करीब पांच लाख 50 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। बता दें कि पंचायत चुनाव तीन नवंबर को है। जिसके मतों की गिनती का कार्य 13 व 14 नवंबर को होगी। इस चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं सभी बूथों का सत्यापन भी कर लिया गया है। बीडीओ ने बताया कि सबसे अधिक नामांकन वार्ड सदस्य पद के लिए हुआ है। नामांकन पत्रों के संवीक्षा का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। आगामी सोमवार को नाम वापसी के साथ प्रतीक चिन्ह का आवंटन भी उम्मीदवारों के बीच कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी