पिस्तौल और कारतूस के साथ छह बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने नगर और योगापट्टी थाना के अलग-अलग इलाके में छापेमारी कर आपराधिक वारदात की साजिश रचते 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 12:51 AM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 12:51 AM (IST)
पिस्तौल और कारतूस के साथ छह बदमाश गिरफ्तार
पिस्तौल और कारतूस के साथ छह बदमाश गिरफ्तार

बेतिया। पुलिस ने नगर और योगापट्टी थाना के अलग-अलग इलाके में छापेमारी कर आपराधिक वारदात की साजिश रचते 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि योगापट्टी थाना क्षेत्र से सिरिसिया निवासी कमल साह, योगापट्टी के राजन कुमार, नंदकिशोर राम व मनुआपुल के राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से तीन लोडेड देसी पिस्तौल 9 ¨जदा कारतूस और चोरी की एक बाइक जब्त की गई है। जबकि नगर थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी में जयप्रकाश नगर के प्रेम कुमार व करगहिया के संतु कुमार को पकड़ा गया है। इन दोनों के पास से दो लोडेड़ देसी पिस्तौल, चार कारतूस व चोरी की एक बाइक जब्त हुई है। गिरफ्तार बदमाश पूर्व में अपहरण, लूट, हत्या जैसे जघन्य कांडों में शामिल रहे हैं। इनमें से कई पहले भी जेल जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि योगापट्टी थाना क्षेत्र में कुछ बदमाश बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य एकत्रित हुए हैं। सूचना के आलोक में एसपी ने सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत के नेतृत्व में योगापट्टी थानाध्यक्ष राजीव नंदन कुमार, नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार व तकनीकी सेल की एक टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया। टीम ने सोमवार की शाम चमैनिया बाजार में छापेमारी कर हथियार व कारतूस के साथ चार बदमाशों को धर दबोचा। इधर एसपी को मिली गुप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस ने राजदेवड़ी मैदान में छापामारी कर दो बदमाशों को हथियार, कारतूस व चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई। एसपी ने बताया कि राज देवड़ी इलाके में छापेमारी के दौरान एक बदमाश फरार होने में सफल हो गया। जिसकी पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए करवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार प्रेम प्रकाश मुंगेर से हथियारों की तस्करी करता था। वह पूर्व में मुंगेर से हथियार लाकर बेतिया में सप्लाई कर चुका है। 2 दिन पूर्व हथियार के साथ गिरफ्तार मुंगेर के पप्पू कुमार,प्रेम प्रकाश के गिरोह का सदस्य बताया गया है। प्रेम प्रकाश स्वास्थ्य विभाग का कर्मी है। वह कुछ दिन पूर्व चनपटिया में कार्यरत था। फिलहाल जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी कार्यालय बेतिया में पदस्थापित था। विगत दो दिनों के भीतर पुलिस ने हथियार के साथ तस्करों को दबोच कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

chat bot
आपका साथी